‘महात्मा गांधी की दृष्टि, राधाकृष्ण का उद्यम’ पुस्तक का लोकार्पण 7 अक्‍टूबर को

पुस्तक प्रख्यात गांधीवादी विचारक के.एस. राधाकृष्ण के जीवन को समर्पित

नई दिल्ली। प्रख्यात गांधीवादी विचारक व महात्मा गांधी के अनुयायी के.एस. राधाकृष्ण के जीवन को समर्पित ‘महात्मा गांधी की दृष्टि, राधाकृष्ण का उद्यम ‌: जीवन, विचार व कार्य’ पुस्तक का लोकार्पण सोमवार 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित होटल जनपथ परिसर के समवेत सभागार में शाम चार बजे होगा।

गांधीयन फोरम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व लेखिका डा. शोभना राधाकृष्ण ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के तत्वावधान में होने वाले इस पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में हरिजन सेवक संघ के उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीदास, केयर इंडिया के अध्यक्ष मैथ्यू चेरियन व मध्यप्रदेश फाउंडेशन के महासचिव डा. हरीश भल्ला वक्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र न्यास के अध्यक्ष एवे वरिष्‍ठ पत्रकार रामबहादुर राय करेंगे।

राधाकृष्ण की पुत्री व ‘गांधीकथा’ के लिए विश्व भर में ख्यात डा. शोभना ने बताया इस कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के साथ बिताए राधाकृष्ण के जीवन व उनके कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। इस दौरान एक सत्र विचार विमर्श का भी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के सदस्य सचिव डा. सच्चिदानंद जोशी व कलाकोश विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुधीर लाल के साथ ही देश भर के गांधीवादी विचारक व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

See also  विनोबा जयंती 11 सितंबर से शुरू होगा राजघाट वाराणसी में 100 दिवसीय सत्याग्रह

Table of Contents

नीले धुएँ की धरती : ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’

समाज और सरकार चाहे तो पर्यावरण को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण अमरीका के टेनेसी और नार्थ कैरोलीना राज्यों की सीमाओं से लगा ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’ है। करीब सौ साल पहले कानून बनाकर प्रकृति को उसके

Read More »

पर्यावरण संरक्षण : केवल पौधारोपण नहीं, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है। जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपभोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास

Read More »

World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण पर टिका है भविष्य

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का प्रश्न आज पूरी मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित

Read More »