समाचार समाज

1 से 10 मई 2025 को सामाजिक न्याय और परिवर्तन की दिशा में युवाओं के लिए बुनियाद कार्यशाला का आयोजन  

1 से 10 मई 2025 को सामाजिक न्याय और परिवर्तन की दिशा में युवाओं के लिए बुनियाद कार्यशाला का आयोजन  

बुनियाद कार्यशाला के लिए युवा कार्यकर्ताओं और छात्रों से आवेदन आमंत्रित पालमपुर, 25 मार्च 2025  सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानताओं को समझने और उनसे निपटने के लिए युवाओं को तैयार करने हेतु ‘बुनियाद’ नामक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा...

बुनियाद कार्यशाला के लिए युवा कार्यकर्ताओं और छात्रों से आवेदन आमंत्रित

पालमपुर, 25 मार्च 2025  सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानताओं को समझने और उनसे निपटने के लिए युवाओं को तैयार करने हेतु ‘बुनियाद’ नामक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 1 से 10 मई 2025 तक हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित संभावना संस्‍थान में आयोजित होगी।

‘बुनियाद’ का लक्ष्य युवाओं को सामाजिक न्याय और बदलाव की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षित करना है। यह कार्यशाला जातिगत भेदभाव, सांप्रदायिकता, पितृसत्ता और पूंजीवाद जैसी सामाजिक समस्याओं के गहन अध्ययन पर केंद्रित होगी।

कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के बीच संवाद होगा, जिसमें भारत में ‘विकास’ की वास्तविक परिभाषा और इसका प्रभाव, जाति, सांप्रदायिकता, राष्ट्रवाद और पितृसत्ता की ऐतिहासिक और समकालीन भूमिका, पूंजीवाद, नव-उदारवाद और आर्थिक असमानता, सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति का विश्लेषण और समाधान, जन आंदोलनों की भूमिका और सामाजिक परिवर्तन की राह पर जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यशाला में भाग लेने वालों को सीखने और समझने का एक नया अनुभव प्रदान किया जाएगा। इसमें संवाद और बहस, सामूहिक गतिविधियाँ, थिएटर और फिल्मों के माध्यम से संवाद, क्षेत्रीय यात्राएँ शामिल होंगी। कार्यशाला का संचालन और स्त्रोत व्यक्ति के रूप में हिमांशु कुमार शामिल होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

कार्यशाला में 25 से 38 वर्ष के वे युवा कार्यकर्ता और छात्र भाग ले सकते हैं, जो किसी सामाजिक संगठन, संस्था या जन-आंदोलन से जुड़े रहे हों या वॉलंटियर के रूप में कार्य कर चुके हों। यह कार्यशाला किसी सरकारी या कॉर्पोरेट संस्था द्वारा प्रायोजित नहीं है, इसलिए प्रतिभागियों से रहने-खाने की व्यवस्था के लिए 5000 रुपये का अंशदान अपेक्षित है। आर्थिक सहायता की आवश्यकता होने पर आवेदन में इसका उल्लेख किया जा सकता है। कार्यशालाहिंदी भाषा में होगी। आवेदक निम्‍नांकित लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते है।

See also  कोरोना वायरस से स्थायी मुक्ति के लिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख