गांधी दर्शन और विचार समाचार

गांधी विचार की संस्‍था सर्व सेवा संघ : भवनों पर कब्जा हटाने पहुंचा रेलवे पुलिस का बल

गांधी विचार की संस्‍था सर्व सेवा संघ : भवनों पर कब्जा हटाने पहुंचा रेलवे पुलिस का बल

विरोध कर रहे वरिष्‍ठ गांधीवादियों को लिया हिरासत में वाराणीस, 22 जुलाई। आखिरकार वाराणसी के राजघाट स्थित विनोबा भावे एवं जय प्रकाश नारायण की विरासत वाले सर्व सेवा संघ के भवनों से कब्जा हटाने के लिए शनिवार की सुबह- सुबह...

विरोध कर रहे वरिष्‍ठ गांधीवादियों को लिया हिरासत में

वाराणीस, 22 जुलाई। आखिरकार वाराणसी के राजघाट स्थित विनोबा भावे एवं जय प्रकाश नारायण की विरासत वाले सर्व सेवा संघ के भवनों से कब्जा हटाने के लिए शनिवार की सुबह- सुबह रेलवे पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और भारी पुलिस बल को भवनों में तैनात किया कर दिया। परिसर में पिछले 65 दिनों से चल रहे भवनों के ध्‍वस्‍तीकरण का विरोध प्रदर्शन करने वाले गांधी विचारकों सर्व सेवा संघ के अध्‍यक्ष चंदन पाल एवं उत्‍तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्‍यक्ष रामधीरज को को एडीएम सिटी के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया।

उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पहले अखिल भारत सर्व सेवा संघ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा सर्व सेवा संघ की भूमि के मालिकाना हक को लेकर जिला न्यायालय में वाद पर सुनवाई होना सुनिश्चित किया गया था, इसके बगैर सुनवाई के रेलवे प्रशासन भवन ध्वस्तीकरण की तैयारी में जुट गया।

शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन टीम जब ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची तो प्रदर्शकारियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद एडीएम सिटी के निर्देश पर पुलिस ने विरोध कर रहे कई लोगों को हिरासत में ले लिया। 

मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद आज पुलिस ने वाराणसी में सर्व सेवा संघ कैम्पस जबरन ख़ाली करवा शुरू कर दिया.

गौरतलब है कि वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के भवनों के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन और संघ के बीच काफी समय से खींचतान चल रही है। संघ से जुड़े लोगों ने धरना-प्रदर्शन के जरिये अपनी आवाज बुलंद की। उधर, ध्वस्तीकरण की जानकारी पाकर दिल्ली से बड़ी संख्या में गांधीवादी पहुंच रहे है।

सर्व सेवा संघ के कार्यक्रम समन्वयक रामधीरज ने बताया कि यह सरकार महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू सहित आजादी के नायकों की छवि खराब करने व राष्ट्रीय धरोहरों को नष्ट करने पर आमादा है। जलियांवाला बाग और साबरमती आश्रम को बदलकर इस सरकार ने पर्यटन स्थल बना दिया है।

इसी प्रकार जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित सर्व सेवा संघ और गांधी आश्रम को भी तोड़कर यहां गेस्ट हाउस बनाना चाह रही है। रेलवे और जिला प्रशासन को आगे करके सर्व सेवा संघ की जमीन एडिट को भी फर्जी साबित करने की कोशिश की जा रही है।

See also  सर्व सेवा संघ परिसर ध्वस्तीकरण के विरोध में नागेपुर में काली पट्टी बांध धरना प्रदर्शन

सर्व सेवा संघ की ओर से जारी टविट में कहा है कि आखिर हम किस नए भारत की परिकल्पना कर रहे हैं ? गांधी, विनोवा एवं जयप्रकाश की विरासत पर सत्ता का बुलडोजर दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण ! गांधी के सिद्धांतों पर यह बुलडोजर भारत की विरासत पर नहीं करोड़ों भारतीयों की आत्मा को चोटिल एवं छलनी कर रहा है ! विकास बना विनाश का आधार !

प्रो आनंद कुमार ने टविटर कर कहा है कि वाराणसी में सर्व सेवा संघ और गांधी विद्या संस्थान पर कब्ज़ा करने के लिए पुलिस फोर्स के आने की शर्मनाक हरकत की जानकारी लोकतंत्र सेनानी व सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज जी से पाकर बहुत क्षोभ हुआ। यह गांधी – जेपी की विरासत पर सीधा हमला किया जा रहा है। वाराणसी के साथी सर्व सेवा संघ पहुंच कर प्रतिरोध में योगदान कर रहे हैं। देश के सभी सरोकारी व्यक्ति और संगठन इस विरोध से जुड़े और सभी राष्ट्रीय नेता वाराणसी पहुंचे। इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ सत्याग्रह का समय आ गया है।

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख