Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

सर्व सेवा संघ परिसर के पुनर्निर्माण पर 100 दिन के सत्याग्रह का 19 दिसंंबर को होगा समापन

राजघाट पर जुटने लगे हैं देश भर के गांधीजन और सामाजिक कार्यकर्ता

वाराणसी, 18 दिसंबर। राजघाट वाराणसी स्थित सर्व सेवा संघ परिसर के पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ विनोबा जयंती, 11 सितंबर 2024 से प्रारंभ 100 दिन का सत्याग्रह- न्याय के दीप जलाएं का कल 19 दिसंबर 2024 को 100 दिन पूरा हो जाएगा। 19 दिसंबर 1927 को ही स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी- राम प्रसाद बिस्मिल,रोशन सिंह और अशफ़ाकउल्ला को फांसी दी गई थी। इस सत्याग्रह की मुख्य मांग है – सर्व सेवा संघ परिसर को क्षतिपूर्ति  सहित ससम्मान वापसी तथा परिसर के अवैध कब्जे में शामिल अधिकारियों की जांच कर उन पर समुचित कानूनी कार्रवाई।

सत्याग्रह प्रभारी जागृति राही, नंदलाल मास्टर ने बताया कि 19 दिसंबर को सुबह 6 बजे राजघाट में सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी और वहीं से एक प्रभातफेरी निकलकर शास्त्री घाट तक पहुंचेगी। सुबह का वक्त इसलिए तय किया गया है ताकि यातायात में बाधा उत्पन्न न हो। शास्त्री घाट पर दिनभर सभा होगी, जहां अतिथियों का संकल्प वक्तव्य होगा। शाम 6 बजे अंबेडकर प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम के पहले चरण का समापन होगा।

समापन समारोह में भाग लेने के लिए देशभर से गांधी जन एवं सचेत नागरिकों का जत्था बनारस पहुंचने लगा है। महात्मा गांधी के  प्रपौत्र तुषार गांधी, सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुगन बरंट एवं प्रबंधक ट्रस्टी शेख हुसैन, गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के सह संयोजक मंथन, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय समिति के सदस्य सुशील कुमार, समाजवादी नेता डॉ. सुनीलम, भारत जोड़ो अभियान के शाहिद कमाल, ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के अशोक मानव, यूसुफ मेहर अली केंद्र की गड्डी, समग्र ग्राम सेवा संघ के सवाई सिंह, किसान संगठन के दशरथ भाई, देवेंद्र, किसान नेता एस मल्लिकार्जुन, एम जगदीश, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, डॉ. संत प्रकाश, ओंकार सिह, सुशीला, सत्यम पासवान आदि शामिल हो रहे हैं।

See also  महात्‍मा को मैदान में उतारने वाले – विनोबा

गांधी विरासत को बचाने के लिए प्रशासनिक दबाव के चलते सर्व सेवा संघ परिसर के सामने से स्थानांतरित होकर  शास्त्री घाट में चल रहे सत्याग्रह का आज 99 वां दिन है।आज सत्याग्रह के क्रम में उपवास पर नारीवादी कार्यकर्ता रंजू सिंह, थिएटर एक्टिविस्ट अशोक मानव, लोक चेतना समिति की मैनब बानो, किसान कार्यकर्ता ज्योति डेहरिया,राम लगन पांडे, अजय यादव और जोखन सिंह यादव बैठे हैं।

आज सत्याग्रह में उपवास पर उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राम धीरज, वरिष्ठ गांधीवादी विद्याधर, लोक समिति के प्रमुख नंदलाल मास्टर, सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुगन बरठ, सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद कुशवाह एवं अरविंद अंजुम, महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रमेश दाने एवं महामंत्री चंद्रकांत चौधरी, संजय जोशी, पुष्पा ताई अजबे, निर्मला शर्मा, नेहा शर्मा, कर्नाटक के डॉ. वी. प्रशांता, जागृति राही, डॉ गोरखनाथ, मिथिलेश दुबे, अनूप श्रमिक, तारकेश्वर सिंह, किसान यूनियन के लक्ष्मण प्रसाद, स्वराज अभियान के अहमद अंसारी, अफलातून, दीपक मालवीय, सुरेश भाई, चतुरानन ओझा, किशोरी भाई, विजय शंकर पांडे, सुभाष यादव, रामकुमार भारती,आशा राय, संध्या सिंह, निहाल गांधी, मल्लिकार्जुन, जगदीशन आदि शामिल थे।

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »