सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर कर नागरिकों के स्वास्थ्य अधिकार को सुरक्षित किये जाने की मांग

जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय-स्वास्थ्य समूह ने दिया छ: राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को ज्ञापन

इंदौर । जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय-स्वास्थ्य समूह द्वारा छ: राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर कर नागरिकों के स्वास्थ्य अधिकार को सुरक्षित किये जाने की मांग की है। यह ज्ञापन मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओड़ीशा, गुजरात और बिहार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को स्थानीय जनसंगठन से जुडे व्‍यक्तियों ने भेजा है।

इस ज्ञापन में संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर राज्‍य में आमजन के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को सुरक्षित करने की पुरजोर मांग की गई है। उल्‍लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विभिन्न देशों की सरकारों से अपील की है कि वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में संसाधनों को बढ़ाए और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करते हुए लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित करें।

अमूल्य निधि, राजकुमार सिन्हा, मुकेश भगोरिया, रामप्रसाद काजले, राकेश चांदौरेने इस ज्ञापन में यह भी मांग की है कि राजस्थान की तरह अन्‍य प्रदेशों में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लाया जाए तथा स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विभिन्न घटकों को सुनिश्चित किया जाए। निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के नियमन के लिए क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट को भी राज्‍यों में लागू करने की मांग की गई हैं।

See also  बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जरूरी है, विकेन्द्रीकरण

Table of Contents

नीले धुएँ की धरती : ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’

समाज और सरकार चाहे तो पर्यावरण को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण अमरीका के टेनेसी और नार्थ कैरोलीना राज्यों की सीमाओं से लगा ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’ है। करीब सौ साल पहले कानून बनाकर प्रकृति को उसके

Read More »

पर्यावरण संरक्षण : केवल पौधारोपण नहीं, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है। जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपभोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास

Read More »

World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण पर टिका है भविष्य

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का प्रश्न आज पूरी मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित

Read More »