गांधी दर्शन और विचार समाचार

कुंडा, प्रतापगढ़ में हुआ ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा का स्वागत 

कुंडा, प्रतापगढ़ में हुआ ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा का स्वागत 

‘एक कदम गांधी के साथ’ वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक पदयात्रा का 11 दिन मानिकपुर, 12 अक्टूबर। सर्व सेवा संघ की नेतृत्व में 2 अक्टूबर को राजघाट, वाराणसी से शुरू हुई ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा अपने 11वें...

‘एक कदम गांधी के साथ’ वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक पदयात्रा का 11 दिन

मानिकपुर, 12 अक्टूबर। सर्व सेवा संघ की नेतृत्व में 2 अक्टूबर को राजघाट, वाराणसी से शुरू हुई ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा अपने 11वें दिन कुंडा, प्रतापगढ़ में प्रवेश हुई। 

पदयात्रा सुबह एम.ए.एस. डिग्री कॉलेज, शेखपुर आशिक़ से प्रारंभ हुई और रास्ते में बाबूगंज बाज़ार पहुँची। बाबूगंज बाज़ार में पदयात्रियों को संबोधित करते हुए लातूर (महाराष्ट्र) के सोमनाथ रोड़े ने कहा कि यह पदयात्रा केवल बनारस के सर्व सेवा संघ की संपत्तियों पर सरकार के अवैध कब्ज़े के विरोध में ही नहीं है, बल्कि आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सद्भावना फैलाने की एक पहल भी है। यह गांधी, विनोबा और जयप्रकाश नारायण के विचारों को आगे बढ़ाने की यात्रा है। उन्होंने सभी पदयात्रियों से आग्रह किया कि पदयात्रा से लौटने के बाद इसकी सोच और उद्देश्य को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रसारित करें। 

इसके बाद यात्रा प्रेमनगर सब्जी मंडी पहुँची, जहाँ एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इसके पश्चात पदयात्रा कुंडा नगर पहुँची। कुंडा नगर में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता संदीप त्रिपाठी तथा अन्य स्थानीय आयोजकों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रा ने बाज़ार क्षेत्र में भ्रमण किया और चौक पर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर भ्रमण के बाद दोपहर में पदयात्रा सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज, कुंडा में रुकी, जहाँ सभी पदयात्रियों ने भोजन किया और विश्राम किया।

कुंडा के स्थानीय आयोजकों को पदयात्रा टीम द्वारा गांधी की आत्मकथा एवं सर्व सेवा संघ द्वारा प्रकाशित नई पुस्तक “आरोपों की आंधी में अडिग गांधी” भेंट की गई।  

See also  Shyam Benegal : फिल्म के व्याकरण को बदलने वाले

कुंडा से आगे बढ़ते हुए यात्रा मानिकपुर पहुँची। वहाँ पदयात्रियों ने गीत गाते हुए नगर भ्रमण किया और फिर रात्रि विश्राम स्थल पर पहुँचे।

आज यात्रा में महाराष्ट्र से रमेश दाने, शिव चरण ठाकुर, लता ताई , राजपूत, बेबी वाईकर, माया ढंडे,  मध्य प्रदेश से ईश्वर चंद्र त्रिपाठी( किसान यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मनरेगा मज़दूर यूनियन से अनिल, मुस्तफा, किरण, रेणु आदि शामिल हुए। इसके अलावा भूपेश भूषण (युवा प्रकोष्ठ संयोजक), नंदलाल मास्टर (पदयात्रा आयोजन समिति संयोजक), श्यामधर तिवारी (सत्यमेव जयते), सतीश मराठा (हरियाणा), सरिता बहन (विनोबा आश्रम, गागोदा), सचिन (राष्ट्रीय युवा संगठन), डॉ.  जीतेन नंदी,  (पश्चिम बंगाल), विद्याधर, जोखन यादव, सिस्टर फ्लोरीन, निधि,अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार,  समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, अनोखेलाल, विभूति, सतेंद्र सिंह, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीबा (ओडिशा), प्रवीण वर्मा, नीरज राय, प्रियेश पांडे, राहुल शर्मा, विकास कुमार , ईश्वरचंद्र (सामाजिक कार्यकर्ता), चंदन पाल, रामधीरज (उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल अध्यक्ष), अरविंद कुशवाह एवं अरविंद अंजुम (सर्व सेवा संघ मंत्री) महेश भाई, बिहार से अनिल सिंह, माणिकचंद, ओडिशा सर्वोदय मंडल के सचिव आर्यभट्ट महंत, वकार हुसैन बिहार, शिराज़ अहमद (जौनपुर) समेत 90 से अधिक लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए।

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख