Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर ; ऑक्सीजन सपोर्ट जारी

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोविड उपचाररत पर्यावरणविद् एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता सुन्दरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर बनी हुई है। उनका आक्‍सीजन लेबल 96 प्रतिशत है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के कोविड वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। उन्हें बीती 8 मई को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि सांस लेने में आ रही परेशानी के मद्देनजर श्री बहुगुणाजी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि बीते रोज उनके स्‍वास्‍थ्‍य में आई गिरावट के कारण उनकी किडनी प्रोफाइल टेस्ट को पुन: किया जा रहा है और एम्‍स के चिकित्सकों का दल उनके स्‍वास्‍थ्‍य-स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

श्री बहुगुणाजी के सुपुत्र राजीव नयन बहुगुणा ने जानकारी है दी कि इस राष्ट्रव्यापी हाहाकारी के दौर में सैंकडों मित्रों, शुभेच्छुकों ने एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती पिताश्री सुंदरलाल बहुगुणा के लिए फिक्रमंदगी जाहिर कर शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है। सोशल मीडिया और फोन पर अनेक शुभमानाएं प्राप्‍त हो रही है। वे अस्‍पताल में भरपूर आहार ले रहे हैं तथा सचेत हैं। वे बिस्‍तर पर लेटे – लेटे ही अपनी चर्या के अनुसार उंगलियों पर सर्वधर्म प्रार्थना करते हैं।

See also  सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती की बात नहीं करता मध्‍यप्रदेश का बजट

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »