शख्सियत समाचार

वरिष्‍ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और श्याम मीरा सिंह को मिलेगा कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान

वरिष्‍ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और श्याम मीरा सिंह को मिलेगा कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान

24 अक्टूबर को दिल्‍ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान सभागार में होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली, 17 अक्‍टूबर। कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान वर्ष 2024 और 2025 के लिए क्रमश: देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और श्याम मीरा सिंह को चुना गया हैं। चयनित पत्रकारों के नामों की घोषणा गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में आयोजित एक प्रेस वार्ता में वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक और गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत ने की । इस मौके पर विजय प्रताप, जयशंकर गुप्त, संजय पारीख और आशिक कुमार उपस्थित थे। चयनित पत्रकारों को यह सम्मान गांधी शांति प्रतिष्ठान के सभागार में 24 अक्टूबर को आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता में सम्मान समिति के संचालक अशोक कुमार ने बताया कि चयनित पत्रकारों को सम्मान स्वरुप एक एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह दिया जायेगा। उन्‍होंने बताया कि कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान से पूर्व में वरिष्‍ठ पत्रकार रवीश कुमार, निखिल वागले, अजीत अंजुम, आरफा खानम शेरबानी और उर्मिलेश सम्मानित हो चुके हैं।

इस सम्मान की परिकल्पना के बारे में विजय प्रताप ने कहा कि कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान की  शुरुआत गांधी शांति प्रतिष्ठान तथा उससे संबंध रखने वाले कुछ साथियों ने स्वतंत्र और प्रगतिशील पत्रकारिता को समर्थन व प्रोत्साहन देने के लिए महात्मा गांधी की पत्रकारिता को ध्यान में रखते हुए की है। सम्मान चयन समिति के सदस्यों में कुमार प्रशांत, नीरज चौधरी, ओम थानवी, विजय प्रताप, संजय पारीख, जयशंकर गुप्त प्रियदर्शन, प्रमोद रंजन, अनिल सिन्हा और अशोक कुमार के नाम शामिल हैं।

मौके पर मौजूद जयशंकर गुप्ता और संजय पारीक ने चयन के आधार, मौजूदा पत्रकारिता के ढांचे और मिजाज के साथ उनकी चुनौतियों की चर्चा की और सभी पत्रकार से आग्रह किया  कि वह सत्य साहस और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करें। महात्मा गांधी ऐसी पत्रकारिता के आदि पुरुष रहे हैं, भारत की आजादी का पूरा संघर्ष सत्य, न्याय और स्वाभिमान के बल पर लड़ा गया, जिसमें महात्मा गांधी की कलम का सशक्त योगदान रहा ।

See also  वर्ष 2023 के कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्‍मान हेतु वरिष्ठ पत्रकार, टीवी समाचार एंकर उर्मिलेश का चयन

चयनित पत्रकारों में हृदयेश जोशी ने करीब तीन दशक से पत्रकारिता में समाचारों और सरोकारों की लंबी यात्रा तय की है। दूरदर्शन से शुरुआत कर उन्होंने एनडीटीवी जैसे समूह में 15 साल से अधिक गुजारे, फिर विभिन्न माध्यमों में पत्रकारिता करते रहे। उन्होंने वाम राजनीति को बहुत करीब से देखा और लाल लकीर जैसा उपन्यास लिखा। कई महत्वपूर्ण किताबों का अनुवाद किया। पर्यावरण केंद्रित इनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ईको एंड एनर्जी टॉक एक गंभीर उपक्रम है। पत्रकारिता के प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार सहित उन्हें कई अन्य सम्मान भी मिले। उनकी पत्रकारिता समाज व राजनीति की और असामाजिक प्रवृत्तियों से लोहा लेती है ।

वही अभिव्यक्ति की आजादी पर बढ़ते अंकुश और एक अघोषित आपातकाल की त्रासदी लिखने सोचने कहने वालों को लगातार डरा रही है, ऐसे समय में श्याम मीरा सिंह जैसे साहसी युवा पत्रकार की उपस्थिति आश्वस्त कराती है। मथुरा के श्याम मीरा सिंह ने साल 2017-18 में दिल्ली से हिंदी में पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद ईटीवी भारत, इकोनामिक टाइम्स, आज तक और न्यूज क्लिक जैसे संस्थानों में काम किया है । उन्होंने स्ट्राइक नाम से एक चैनल भी शुरू किया है। कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर आंदोलन के दौरान भी उनकी रिपोर्टिंग ने लाखों का ध्यान खींचा।

लेखक का परिचय

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

संबंधित आलेख

सर्वाधिक पढ़े गए