वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक जारी ‘एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा’ लखनऊ की सरहद पर पहुंची

अब तक 320 किलोमीटर की यात्रा हुई पूरी

निगोहां, लखनऊ,17 अक्टूबर। सर्व सेवा संघ के आव्‍हान पर जारी‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा ने शुक्रवार को अपने 16वें दिन तकरीबन 320 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए राजधानी लखनऊ की सीमा पर प्रवेश किया।

दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ हुई। इसके पश्चात पदयात्री नारों और गीतों के साथ आगे बढ़ते हुए रायबरेली जिले में स्थित पटेल नगर, बछरावां पहुंचे, जहां समाजसेवी रमेश शुक्ला एवं उनकी टीम ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की।

दोपहर का पड़ाव महाराजगंज (बछरावां) में रहा, जहाँ गौरव बाबा एवं इसरार भाई द्वारा विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पदयात्रा दल ने आयोजकों को ‘सर्वोदय जगत’ पत्रिका, गांधी की आत्मकथा, तथा सर्व सेवा संघ द्वारा प्रकाशित नई पुस्तक “आरोपों की आंधी में अडिग गांधी” भेंटस्वरूप प्रदान की।

यात्रा आगे महाराजगंज रोड की ओर बढ़ी, जहां इसरार भाई, निज़ाम मसूरी एवं अन्य स्थानीय नागरिकों ने पदयात्रियों का अभिवादन किया।

इस अवसर पर पदयात्रा के संयोजक एवं उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज ने यात्रा के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा यह यात्रा प्रेम और सद्भाव का संदेश देती है। यह संविधान की रक्षा के प्रति समर्पित है। आज समाज में कुछ प्रतिगामी शक्तियाँ संविधान को बदलने की बात करती हैं, लेकिन सचेत नागरिकों को आगे आकर इसे संरक्षित करना होगा। लोकतंत्र हमारी आज़ादी की विरासत है – यह विरासत सभी की है और सबको आगे बढ़ने का अधिकार देती है। हमारी मांग है कि आज़ादी बरक़रार रहे, बराबरी और बंधुत्व मज़बूत हों। आइए, आप सब हमारे साथ चलें – ‘एक कदम गांधी के साथ’।”

See also  जो तोड़ने से भी न टूटे वह गांधी है

पदयात्रा टीम बौद्ध स्मारक स्थल भी पहुँची, जहाँ बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद पदयात्री बछरावां चौराहा पहुँचे, जहाँ अवधेश चौधरी, राज कुमार महात्मा और उनकी टीम ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा कुछ दूरी तक पदयात्रा में शामिल रहे।रात्रि विश्राम के लिए पदयात्रा लखनऊ शहर की सीमा स्थित निगोहां पहुँची, जहाँ ठहरने की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में पदयात्री चंदन पाल, अरविंद कुशवाहा, अरविंद अंजुम, रामधीरज, सोमनाथ रोड़े, रमेश दाने, लता ताई, बेबी वाईकर, माया ढंडे, ,  नंदलाल मास्टर, श्यामधर तिवारी, सरिता बहन,  विद्याधर, जोखन यादव, ब्रजेश, सूरज माते, सिस्टर फ्लोरीन, निधि,अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार,  समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, अनोखेलाल,  मुस्तफा शामिल हुए। इसके अलावा प्रसाद दास गुप्ता, सुब्रता कुमार रॉय, नानी गोपाल महतो,  सुशांत गरई , उदय भाई, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीभा, प्रवीण वर्मा, नीरज राय, अजय नरड, राहुल शर्मा, विकास कुमार, ईश्वरचंद्र, महेश भाई, माणिकचंद, आर्यभट्ट महंत, सचिन, शिराज़ अहमद , और स्थानियों समेत 90 से अधिक लोग मौजूद रहे। स्थानीय आयोजकों में अर्चना श्रीवास्तव, मोहम्मद हाशिम,  रामविलास, पुष्कर आदि भी शामिल थे। 

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »