पृथ्वी और मानव के अस्तित्व को मात्र गांधी विचार से ही बचाया जा सकता है : प्रो. सामदोंग रिनपोछे

48 वां सर्वोदय समाज सम्‍मेलन आज से सेवाग्राम में शुरू

सेवाग्राम,14 मार्चसेवाग्राम में तीन दिवसीय 48 वें सर्वोदय समाज सम्मलेन का आज विधिवत उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री, निर्वासित तिब्बत सरकार प्रो.सामदोंग रिनपोछे के आतिथ्‍य में हुआ। इस मौके पर प्रो. सामदोंग रिनपोछे ने सम्मलेन को संबोधित करते कहा कि आधुनिक सभ्यता से प्रताड़ित युवा पीढ़ी आज गांधी व विनोबा के विचारों से प्रेरित होकर सम्मलेन में सहभाग कर रही है, यह स्वागत व अभिनंदन योग्य है।

प्रो. सामदोंग रिनपोछे ने आगे कहा कि वर्तमान परिस्थिति में पूरी जनता जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, वह बहुत विकट है। हम इन परिस्थितियों का गांधी – विनोबा के विचारों से प्रेरित होने के नाते सामना कर सकते हैं। परंपरागत रूप से कहें तो यह कलियुग का समय चल रहा है। ऐसा नहीं कि इस समय का अंत नहीं हैं। आज हम सभी को गांधी और अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा।

परिस्थितियों में विकास का विकल्प केवल सर्वोदय

प्रो. रिनपोछे ने आगे कहा कि गांधी और हिन्द स्वराज की बातें अगर आज के युवाओं के सामने रखी जाये तो अधिकांश युवा कहेंगे कि यह मूर्खता है। यह कुछ लोगों का विचार हो सकता है। हमारे पहले की जो व्‍यवस्‍था और विचार हैं, स्वाधीनता की शक्ति हैं, उसे हम सब खो चुके हैं और विकास को सब कुछ मान बैठे हैं। पहले ज़माने में विकास शब्द विशेषण था, परंतु आज इसके माध्यम से सभी लोगों को एक ही दिशा में एक ही रफ़्तार से भगाया जा रहा हैं। आखिर इसकी सीमा क्या हैं?

See also  लखीमपुर खीरी की घटना हैवानियत की मिसाल है- सर्व सेवा संघ का प्रस्ताव

सम्पूर्ण विश्व में पर्यावरण प्रदूषण, हिंसा यह सब बहुत खतरनाक स्थिति में हैं। इसके लिये अपने को हमें तैयार करना होगा। इन परिस्थियों में विकास का अगर कोई विकल्प दे सकता है, तो वह है सर्वोदय। सर्वोदय के बिना जो विकास है, वह ठीक नहीं। उसमें अधिक लोगों का शोषण, दमन और उपयोग करके कुछ लोगों के लिये विकास हो सकता हैं लेकिन सर्वोदय का विकास इससे बिलकुल उल्टा है। सर्वोदय विचार में सहयोग के आधार पर गांधी, विनोबा ने विकास का जो विकल्प देखा था, आज उनकी परिकल्पनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी हम लोगों की है। पृथ्वी और मानव के अस्तित्व को मात्र गांधी विचार से ही बचाया जा सकता है।

चुनौतियों का सामना करने की शक्ति सत्य और अहिंसा से मिलेगी

उन्‍होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जो चल रहा है, उसमें मनुष्य और प्रकृति के स्वभाव में विरोध है, जो काफी समय तक नहीं चल सकता है। इनकी एक गरिमा है, इनमें अपनी अपनी गरिमा के अनुसार बदलाव नहीं हो सकता है इसलिये हम लोगों को यह विश्वास नहीं रखना चाहिये कि वर्तमान परिस्थिति को रोका नहीं जा सकता है। हमें कई पीढ़ियों तक ऐसे कार्यक्रम करने और योजना बनाते रहना चाहिये। आधुनिक व्यवस्था ने प्रकृति के कई नियमों को उल्टा किया है, हमें सजग रहना है।

हमें इन चुनौतियों का सामना करने की शक्ति सत्य और अहिंसा से मिलेगी, ऐसी कामना है। अगर हम कर्ता के गलत कामों का विरोध करते रहेंगे तो हम अहिंसक नहीं हो सकते। हमें गलत कामों का अहिंसक तरीके से विरोध करना होगा और कर्ता से प्रेम करना होगा। इसलिये गाँधी के सत्य, अहिंसा को अपने अंतर मन में उतारे और प्रयास करें, जो परिवर्तन हम देखना चाहते हैं, उसे पहले अपने आप में करना होगा। तभी हम सम्पूर्ण जगत को बचाने वाले नये विकल्प समाज को हम दे पायेंगे।

See also  समाज में नफरत फैलाने वाले धर्म संसद से बच कर रहने का आह्वान : सर्व सेवा संघ

सर्वोदय समाज के संयोजक प्रो.सोमनाथ रोड़े ने कहा कि अमृत महोत्सव वर्ष में सर्वोदय समाज का 48वां सम्मेलन सेवाग्राम में हो रहा हैं। महाराष्ट्र में यह 11 वां और सेवाग्राम में 5 वां सम्मलेन हैं। श्रृष्टि और मानव में शोषणरहित संबंध रहे यह सर्वोदय समाज का दृढ संकल्प है। यह सम्मेलन ऐसे मोड़ पर हो रहा है, जहां एक तरफ हिंसा और युद्ध की आग में दुनिया झुलस रही है। दुनिया की आर्थिक व्यवस्था गहरे संकट में हैं। देश की अर्थ व्यवस्था पटरी से नीचे उतरी हैं, लोकतान्त्रिक मूल्यों का ह्रास हुआ है, लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हुई है, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आधार पर निर्मित भारतीय संविधान को विफल करने के प्रयास हो रहे है।

अहिंसा में दीक्षित व्यक्ति से ही सही समाजवाद की शुरूआत

सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘सर्वोदय’ बापू के नजर में एक ऐसा शक्तिशाली महामंत्र है, जो मनुष्य समाज को साम्राज्यवादी पूंजीवाद Imperialsm Capitalism, साम्यवाद communism, समाजवाद socialism से आगे एक नये वैकल्पिक दिशा में ले जाता है। समाजवाद भी हिंसा को स्थान देते है। इसने कभी हिंसा को इंकार नहीं किया। असल में हिंसा के द्वारा कभी भी समाज तथा दुनिया में सही रूप से शांति की प्रतिष्ठा में उपयुक्त भूमिका का पालन नहीं कर सकते है। कोई कह सकते है कि गांधीजी खुद को तो एक समाजवादी  मानते थे। गांधीजी ने भी श्रमिक शोषण के विरोध में दक्षिण अफ्रीका से आन्दोलन शुरू किया था जो बाद में अपने देश के श्रमिक शोषण के विरोधिता में तत्पर रहे। लेकिन दोनों के आन्दोलन पथ में काफी फर्क हैं। इसीलिए गांधीजी समाजवादियों जैसा केवल मात्र श्रमिक शोषण विरोधिता में सीमित नहीं थे, श्रमिकों के बीच में जो पारस्परिक शोषण होता है इसके भी विरोधी थे।

See also  Gandhi गांधी मूल्यों के पुनर्विचार और पुनर्स्थापित करने के लिए नई पीढ़ी आतुर

चंदन पाल ने कहा कि अहिंसा के बारे में एक धारणा लंबे समय से चलती आ रही है कि अहिंसा केवल मात्र व्यक्ति धर्म है और इसका प्रयोग भी व्यक्ति तक सीमित हैं। असल में वह सही नहीं हैं। अहिंसा निश्चित रूप से समाज का भी धर्म है। उसका प्रयोग भी गांधीजी ने करके दिखाया है। यह बात भी सही है कि अहिंसा में दीक्षित व्यक्ति से ही सही समाजवाद शुरू होता है। जिसको गांधीजी के शब्दों में ‘सर्वोदय’ कहते है।

चंदन पाल ने कहा कि इस महामिलन मेले से हम एक दूसरे को मदद करने, सहायता, सहयोग करने के लिए खड़े नहीं होंगे तो सम्मेलन का कोई औचित्य नहीं रहेगा। इस घडी में हमें अपने छोटे-बड़े असंतोष,  अभिमान, अहंकार, अहम को अलग रखकर काम करने की कला सीखनी होगी।

प्रांरभ में सम्‍मेलन के स्वागताध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सुनील केदार ने उपस्थित प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। सम्‍मेलन अध्यक्षता सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ गांधीवादी अमरनाथ भाई ने की। उदघाटन सत्र का संचालन संतोष द्विवेदी ने किया।

Table of Contents

नीले धुएँ की धरती : ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’

समाज और सरकार चाहे तो पर्यावरण को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण अमरीका के टेनेसी और नार्थ कैरोलीना राज्यों की सीमाओं से लगा ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’ है। करीब सौ साल पहले कानून बनाकर प्रकृति को उसके

Read More »

पर्यावरण संरक्षण : केवल पौधारोपण नहीं, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है। जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपभोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास

Read More »

World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण पर टिका है भविष्य

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का प्रश्न आज पूरी मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित

Read More »