कोरोना शख्सियत समाचार

एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर ; ऑक्सीजन सपोर्ट जारी

एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर ; ऑक्सीजन सपोर्ट जारी

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोविड उपचाररत पर्यावरणविद् एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता सुन्दरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर बनी हुई है। उनका आक्‍सीजन लेबल 96 प्रतिशत है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के कोविड वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा...

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोविड उपचाररत पर्यावरणविद् एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता सुन्दरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर बनी हुई है। उनका आक्‍सीजन लेबल 96 प्रतिशत है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के कोविड वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। उन्हें बीती 8 मई को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि सांस लेने में आ रही परेशानी के मद्देनजर श्री बहुगुणाजी को ऑक्सीजन सपोर्टपर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि बीते रोज उनके स्‍वास्‍थ्‍य में आई गिरावट के कारण उनकी किडनी प्रोफाइल टेस्ट को पुन: किया जा रहा है और एम्‍स के चिकित्सकों का दल उनके स्‍वास्‍थ्‍य-स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

श्री बहुगुणाजी के सुपुत्र राजीव नयन बहुगुणा ने जानकारी है दी कि इस राष्ट्रव्यापी हाहाकारी के दौर में सैंकडों मित्रों, शुभेच्छुकों ने एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती पिताश्री सुंदरलाल बहुगुणा के लिए फिक्रमंदगी जाहिर कर शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है। सोशल मीडिया और फोन पर अनेक शुभमानाएं प्राप्‍त हो रही है। वे अस्‍पताल में भरपूर आहार ले रहे हैं तथा सचेत हैं। वे बिस्‍तर पर लेटे – लेटे ही अपनी चर्या के अनुसार उंगलियों पर सर्वधर्म प्रार्थना करते हैं।

See also  सुन्दरलाल बहुगुणाजी के फेफड़ों में संक्रमण, आक्‍सीजन सपोर्ट जारी है

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख