गांधी दर्शन और विचार समाचार

दूसरों से बदला लेते लेते हम समाज में बदलाव लाना भूल गये : गांधीवादी चिंतक रमेश शर्मा

दूसरों से बदला लेते लेते हम समाज में बदलाव लाना भूल गये : गांधीवादी चिंतक रमेश शर्मा

हिसार, हरियाणा । दूसरों से बदला लेने लेते हम समाज में, देश में बदलाव लाना ही भूल गये । हम प्रकृति से, समाज से और देश से बदला लेने में ही व्यस्त हो चुके हैं । भूल गये हम प्रकृति...

हिसार, हरियाणादूसरों से बदला लेने लेते हम समाज में, देश में बदलाव लाना ही भूल गये । हम प्रकृति से, समाज से और देश से बदला लेने में ही व्यस्त हो चुके हैं । भूल गये हम प्रकृति की रक्षा व संरक्षण करना । भूल गये हम समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य । हम तो पूरे देश से बदला ले रहे हैं बस । हम तो देश को आग में झोंक रहे हैं जबकि यह आग समाज को बदलने की होनी चाहिए । यह कहना है गांधीवादी चिंतक रमेश शर्मा का । वे सर्वोदय भवन,हिसार, हरियाणा में आयोजित दादा गणेशी लाल पुण्यतिथि पर व्याख्यान में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद शरण ने की, वरिष्ठ अधिवक्ता पी के संधीर का सान्निध्य रहा । प्रारम्भ में प्रो महेंद्र विवेक ने दादा गणेशी लाल के जीवन के कुछ महत्त्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी । संचालन सत्यपाल शर्मा ने किया। पी के संधीर ने दोनों अतिथियों को सम्मानित किया ।

गांधीवादी चिंतक रमेश शर्मा ने व्याख्यान को बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता के साथ शुरु किया कि कैसे आज हमारी पवित्र नदियों गंगा व यमुना का पानी पीने तो क्या आचमन के योग्य भी नहीं रह गया । दिल्ली आज सबसे बड़ा नर्क बन चुकी है बढ़ते प्रदूषण के चलते । फिर वे मतभेद और मतभेद पर आए और दुख व्यक्त किया कि मतभेद बढ़ते जा रहे हैं । इसी से संकट बढ़ते जा रहे हैं समाज में। दूरियां बन रही हैं आपस में । क्या यही समाज महात्मा गांधी या बिनोवा भावे बनाना चाहते थे ? हमारा समाज कैसा बनता जा रहा है ? हमें अपने-आपको समझना होगा । हम एक दूसरे से बदला लेते लेते समाज में बदलाव लाना भूल गये हैं । भूल गये हम प्रकृति की रक्षा व संरक्षण करना । भूल गये हम समाज के प्रति अपने कर्त्तव्य । हम तो पूरे देश से बदला ले रहे हैं बस । हम तो देश को आग में झोंक रहे हैं जबकि यह आग समाज को बदलने की होनी चाहिए । युवाओं की आग देश के कल्याण के लिए होनी चाहिए जैसे शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की ।

See also  अतीत के प्रति घृणा और बदले की भावना लोगों के मन में घोलने के बजाय देश के वास्तविक विकास के लिए काम करना चाहिए

उन्‍होंने कहा युवाओं में नशे के चलन पर भी गहरी चिंता व्यक्त करते नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया । ने कहा कि दुख की बात कि समाज का फिक्र करने वालों की संख्या तेजी से घट रही है । और गीत में भी कहा : तू खुद को बदल / तब तो जमाना बदल जायेगा ,,,, शुरूआत अपने-आपको बदलने से करो । शब्द शक्ति पर भी कहा कि पहले शब्द ब्रह्म होते थे , अब सिर्फ भरम रह गये ।

गांधी जी की महिमा का बखान करते कहा कि महात्मा ने समाज और आमजन को निर्भय बनाया । महिलाएं तक उनके आह्वान पर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने घरों से निकल आईं , यह बहुत बड़ा काम किया । बिनोवा भावे ने सिखाया कि अन्याय का विरोध करो । अंत दुष्यंत कुमार की गजल के मधुर गायन से किया : हो गयी है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए /इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए । विचार गोष्ठी में जगदीप भार्गव, धर्मवीर शर्मा, राजेश जाखड़ एडवोकेट, शैलेंद्र वर्मा, डाॅ इंद्रजीत, प्रो करतार सिंह सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी मौजूद थे ।

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख