शख्सियत समाचार

सुन्दरलाल बहुगुणाजी के फेफड़ों में संक्रमण, आक्‍सीजन सपोर्ट जारी है

सुन्दरलाल बहुगुणाजी के फेफड़ों में संक्रमण, आक्‍सीजन सपोर्ट जारी है

ऋषिकेश के एम्स में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का स्‍वास्‍थ्‍य गंभीर बना हुआ है। कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणाजी के फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। एनआरबीएम मास्क के माध्यम से उन्हें 8 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर...

ऋषिकेश के एम्स में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का स्‍वास्‍थ्‍य गंभीर बना हुआ है। कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणाजी के फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। एनआरबीएम मास्क के माध्यम से उन्हें 8 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया हैव संस्थान के चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी व उपचार में जुटी हुई है। 

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने सुन्दरलाल बहुगुणाजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। उनका इको और एचआरसीटी टेस्ट भी किया गया। उनका लंबे समय से घर में बिस्तर पर ही इलाज चल रहा था, ऐसे में उनके शरीर में बेड सोल उभर गये हैं।

चिकित्सकों के अनुसार बहरहाल उन्हें एनआरबीएम मास्क द्वारा 8 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को उनका आक्‍सीजन सेचुरेशन लेबल 95 प्रतिशत पाया गया। उन्होंने बताया कि कोविड आईसीयू वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका गहन उपचार जारी है।

श्री सुंदरलाल बहुगुणा की पत्‍नी विमला बहुगुणा को भी मंगलवार को एम्‍स में भर्ती किया गया है। आज दोपहर में विमलाजी से सप्रेस प्रतिनिधि की दूरभाष पर बात हुई है तथा उनसे श्री बहुगुणाजी के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। वे भी कोविड वार्ड में भर्ती है। श्रीमती बहुगुणा का स्‍वास्‍थ सुधार पर है।   

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को बीते आठ मई को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। उन्हें बीते 15 दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी। एम्स में कोविड जांच में वे पॉजिटिव मिले थे । सुंदरलाल बहुगुणा हृदय रोग, डायबिटीज और हाईपरटेंशन के रोगी भी हैं। करीब 20 साल पहले उनके हार्ट में दो स्टंट लग चुके हैं। तभी से वे दवाएं ले रहे हैं।

See also  स्वस्थ और सुखी रहना है तो प्रकृति के साथ जीना होगा

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख