गांधी की तपोभूमि कौसानी में शराब दुकान का विरोध तेज़ – पद्मश्री राधा भट्ट ने CM Uttarakhand को लिखा पत्र

राम दत्त त्रिपाठी

उत्तराखंड की शांत और आध्यात्मिक नगरी कौसानी, जो महात्मा गांधी के अनासक्ति आश्रम , लक्ष्मी आश्रम और साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत के लिए प्रसिद्ध है, इन दिनों एक विवाद के केंद्र में है।

राज्य सरकार ने हाल ही में यहाँ शराब की दुकान खोलने का लाइसेंस देहरादून के एक व्यवसायी को दिया है, जिसका स्थानीय नागरिकों और गांधीवादी कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार विरोध किया है।

लक्ष्मी आश्रम से जुड़ी वरिष्ठ गांधीवादी कार्यकर्ता और पद्मश्री सम्मानित राधा भट्ट ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर निर्णय वापस लेने की माँग की है। उन्होंने कहा है कि यह निर्णय न केवल गांधीवादी मूल्यों के खिलाफ़ है, बल्कि कौसानी जैसे ग्रामीण और संघर्षशील क्षेत्र में महिलाओं व किशोरियों पर नकारात्मक सामाजिक प्रभाव डाल सकता है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर व सामाजिक कार्यकर्ता अरुण तिवारी का अरुण तिवारी का मानना है कि यह निर्णय गांधी जी की अहिंसा, आत्मसंयम और ग्राम स्वराज की अवधारणा के विपरीत है और इससे क्षेत्र में अराजकता और सामाजिक विघटन बढ़ सकता है।

स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता अब सरकार से लाइसेंस रद्द करने और कौसानी के गांधीवादी चरित्र की रक्षा करने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब लोग सड़क किनारे शराब पीते नज़र आते हैं, लड़खड़ाते हैं और कई बार झगड़े व छेड़खानी जैसी घटनाएँ भी होती हैं। रविवार की रात कुछ युवकों ने अनासक्ति आश्रम में घुसकर गांधी प्रतिमा के पास अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज कर भाग निकले। आश्रम में ठहरी एक महिला के अनुसार, यह घटना रात करीब आठ बजे हुई। यह स्पष्ट नहीं है कि युवक नशे में थे या नहीं, लेकिन घटना ने स्थानीय लोगों को विचलित कर दिया है।

See also  कर्मयोगी और गांधीवादी मूल्‍यों के हिमायती धीरूभाई मेहता का अवसान

व्यापारियों की अलग राय
कौसानी के कुछ व्यापारियों का कहना है कि इससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि पहले लोगों को शराब के लिए दूर जाना पड़ता था या ब्लैक में महंगे दामों पर खरीदनी पड़ती थी।

अब स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी सरकार से लाइसेंस रद्द करने और कौसानी की गांधीवादी पहचान की रक्षा की माँग कर रहे हैं।

Table of Contents

नीले धुएँ की धरती : ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’

समाज और सरकार चाहे तो पर्यावरण को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण अमरीका के टेनेसी और नार्थ कैरोलीना राज्यों की सीमाओं से लगा ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’ है। करीब सौ साल पहले कानून बनाकर प्रकृति को उसके

Read More »

पर्यावरण संरक्षण : केवल पौधारोपण नहीं, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है। जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपभोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास

Read More »

World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण पर टिका है भविष्य

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का प्रश्न आज पूरी मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित

Read More »