Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

9 जनवरी को इंदौर में होगा अमेरिका के भौतिक विज्ञानी प्रो. आर्थर ईसेनक्राफ़्ट का व्याख्यान

अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के ‘पब्लिक लेक्चर सीरीज़-2024’ तहत व्‍याख्‍यान

इंदौर, 07 जनवरी, 2023: अमेरिका के विज्ञान शिक्षा के जाने-माने विद्वान प्रो. आर्थर ईसेनक्राफ़्ट Prof. Arthur Eisenkraft का 9 जनवरी को इंदौर प्रेस क्‍लब के माथुर सभागार में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया है। प्रो. आर्थर ईसेनक्राफ़्ट यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्‍युसेट्स बोस्टन विश्वविद्यालय, अमेरिका MIT, Boston USA में भौतिक विज्ञान के प्रोफ़ेसर है और सेंटर ऑफ सांइस एण्‍ड मेथ्‍स इन कान्‍टेक्‍स (COSMIC) के डायरेक्टर हैं। कार्यक्रम का आयेाजन अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, भोपाल के ‘पब्लिक लेक्चर सीरीज़-2024’ तहत किया जा रहा है। इस पब्लिक लेक्चर सीरीज़ का मक़सद समसामयिक मुद्दों व सार्वजनिक विकास के मामलों पर जागरूकता पैदा करना और विमर्श को बढ़ावा देना है।

जाने माने शिक्ष‍ाविद प्रो. आर्थर ईसेनक्राफ़्ट ‘पेंडुलम स्विंग – मॉडल और मेटाफर’  Pendulum Swings – Models and Metaphors विषय पर व्याख्यान देंगे। किस तरह पेंडुलम की जानकारी हमें व्यक्तिगत और व्यावसायिक चुनौतियों को समझने के नए तरीक़े प्रदान करती है, इस पर वे अपने व्याख्यान में विस्तार से बातचीत करेंगे।

प्रो. ईसेनक्राफ़्ट को शिक्षा में योगदान के लिए कई सम्‍मान व पुरस्कार मिल चुके हैं। वे संयुक्त राज्य अमेरिका में विप्रो साइंस एजुकेशन फ़ेलोशिप प्रोग्राम की अगुआई कर रहे हैं। यह प्रोग्राम शिक्षक नेतृत्व के माध्यम से महत्त्वपूर्ण और ज़रूरी बदलाव ला रहा है।

व्याख्‍यान का आयेाजन इंदौर प्रेस क्‍लब के माथुर सभागार में सुबह 10.30 से होगा। इसमें शहर के शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, महाविद्यालयों के प्राध्‍यापक गण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेगी। आयोजन सभी के लिए खुला है।  

अज़ीम प्रेमजी विश्‍वविद्यालय के बारे में…

अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, भोपाल की स्थापना मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) द्वितीय संशोधन अधिनियम, 2022 तहत की जा रही है। प्रायोजक निकाय अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन ने यूनिवर्सिटी को एक पूर्ण रूप से परोपकारी और लाभ-निरपेक्ष संस्था के रूप में स्थापित किया है। यूनिवर्सिटी एक न्यायसंगत, समतापरक, मानवीय और टिकाऊ समाज की रचना के स्पष्ट सामाजिक उद्देश्य से काम कर रही है।

See also  कामगार अब भी असुरक्षित : व्यावसायिक स्वास्थ्य को लेकर देशव्यापी अभियान तेज

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »