कला और संस्‍कृति शख्सियत

पत्रकार एवं लेखक प्रमोद भार्गव को मिलेगा नासिक में विद्योतमा सम्मान

पत्रकार एवं लेखक प्रमोद भार्गव को मिलेगा नासिक में विद्योतमा सम्मान

शिवपुरी, 7 जनवरी। मध्‍यप्रदेश के वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार प्रमोद भार्गव को कहानी लेखन के क्षेत्र में “विद्योत्तमा सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। श्री भार्गव को उनका 2024 में प्रकाशित कहानी संग्रह “प्रमोद भार्गव की चुनिंदा कहानियां” पर दिया जाएगा।...

शिवपुरी, 7 जनवरी। मध्‍यप्रदेश के वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार प्रमोद भार्गव को कहानी लेखन के क्षेत्र में “विद्योत्तमा सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। श्री भार्गव को उनका 2024 में प्रकाशित कहानी संग्रह “प्रमोद भार्गव की चुनिंदा कहानियां” पर दिया जाएगा। 11 जनवरी को यह सम्मान नासिक महाराष्ट्र की माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में दिया जाएगा।

प्रमोद भार्गव की विभिन्न प्रकाशन संस्थानों से अब तक 25 पुस्तकें छप चुकी हैं। भारत सरकार के राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से भी उनकी दो पुस्तकें छपी हैं। उनके दशावतार और आर्यावर्त उपन्यास बहुत चर्चित हुए हैं। आर्यावर्त उपन्यास आज तक के यू ट्यूब चैनल साहित्य तक ने 2025 के 10 श्रेष्ठ उपन्यासों में शामिल किया है।यह चैनल इस उपन्यास पर दो बार चर्चा भी कर चुका है।दशावतार का अंग्रेजी अनुवाद भी प्रकाशित हो चुका है।उनकी पुरातन विज्ञान पुस्तक भी चर्चित पुस्तकों में दर्ज है।

प्रमोद भार्गव को अब तक सरकारी एवं गैर सरकारी दो दर्जन से ज्यादा सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें मध्यप्रदेश सरकार की साहित्य अकादमी एवं जनसंपर्क विभाग के सम्मान शामिल हैं।उन्हें साहित्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति,हिंदी भवन भी नरेश मेहता वांग्मय सम्मान से विभूषित कर चुकी है।

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख