Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

गणतंत्र दिवस से पहले इंदौर एकजुट : ‘झंडा ऊँचा रहे हमारा’ अभियान को मिला शहर का उत्साही समर्थन

कलेक्‍टर शिवम वर्मा की अध्‍यक्षता में हुई झंडा ऊँचा रहे हमारा अभियान की स्वागत समिति की बैठक में व्यापक चर्चा

इंदौर, 7 दिसंबर। पिछले 23 वर्षों से लगातार गणतंत्र दिवस की बेला में ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’ की प्रवर्तक संस्था ‘सेवा सुरभि’ ने इस वर्ष भी जिला प्रशासन, इंदौर नगर पालिक निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर पुलिस के सहयोग से अभियान को व्यापक स्तर पर मनाने की कार्ययोजना बनाई है। शहर की पहचान और परंपरा बन चुके इस अभियान में शहर के अनेक प्रमुख संगठन भी भागीदार बनेंगे।

रविवार को सुबह आयोजित अभियान की स्वागत समिति की बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा में कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस अभियान में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा और प्रयास यह भी होगा कि जिला प्रशासन शहर के नागरिकों को इस अभियान से पूरे जोश, लगन और उत्साह के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। सभी प्रमुख संगठन भी अपने–अपने स्तर पर इस अभियान के माध्यम से देश के राष्ट्र ध्वज को ऊँचा बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। रीगल चौराहे पर इंडिया गेट की प्रतिकृति की स्थापना 15 जनवरी तक हो जाएगी और अभियान का शुभारंभ 11 जनवरी से होगा। अभियान का समापन शहीद दिवस पर 30 जनवरी को होगा।

सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर शिवम वर्मा, जिलापंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस उपायुक्त इंटेलिजेंस की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे जिन्होंने झंडा ऊँचा रहे हमारा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों को भागीदार बनाने के लिए अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

See also  77वें गणतंत्र पर भारत : गर्व भी, प्रश्न भी, संकल्प भी

बैठक में मालवा चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं इंदौर उत्थान अभियान की ओर से अजीत सिंह नारंग ने दोनों संगठनों की ओर से एक–एक कार्यक्रम आयोजित करने, अमीर इंजिनियर वाला ने बोहरा समाज की ओर से समाज के बैंड की प्रस्तुति देने सहित अन्य कार्यक्रम करने, श्रीनिवास कुटुम्बले ने वन्दे मातरम का सामूहिक गान आयोजित करने के लिए प्रयास करने, प्रो राजीव झालानी ने माहेश्वरी कॉलेज की ओर से एक रैली निकालने और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करने, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने, दीपक जैन टीनू ने युवाओं को साथ लेकर एक बड़ा कार्यक्रम करने, दिलीप देव ने सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों को साथ लेकर सांवेर रोड पर क्षेत्रवार कार्यक्रम करने, शहर काजी डॉ. इशरत अली ने सामाजिक समरसता पर आधारित कार्यक्रम करने का संकल्प व्यक्त किया। मूकबधिर संगठन स्कीम 71 के अध्यक्ष मुरलीधर धामानी ने भी इंडिया गेट की प्रतिकृति पर मूकबधिर बच्चों को लाकर पुष्पांजलि समर्पण करने की बात कही। पीथमपुर औद्योगिक संगठन के गौतम कोठारी ने कहा कि देश के इस अभिनव आयोजन की इतनी लंबी श्रृंखला कही देखने को नहीं मिलती है। कोठारी कॉलेज भी इस आयोजन में एक कार्यक्रम संयोजित करेगा। इस अवसर पर संस्था सेवा सुरभि द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूकता के लिए प्रकाशित पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी एवं कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में राजवाड़ा से रीगल चौराहा स्थित इंडिया गेट की प्रतिकृति तक एक पैदल मार्च का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से इस अभियान को भरपूर सहयोग दिया जाएगा और शहर के आम नागरिकों से भी आग्रह किया जाएगा कि वे इस अभियान को पूरे जोश, उत्साह और लगन के साथ आत्मसाध करें। शहर के विभिन्न संगठनों से भी आग्रह किया जाएगा कि वे भी राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कर्यक्रम करें।

See also  नए दशक की दहलीज पर खड़ा गणदेवता

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मैं इस अभियान से प्रारंभ से ही जुड़ा हुआ हूँ और आज इतने वर्षों में इस अभियान ने सारे देश में अपनी पहचान और प्रतिष्ठा अर्जित की है। इस स्थिति में हमें हरसंभव इस अभियान को सार्थक एवं सफल बनाने की जरूरत है।

जिला पंचायत के सीईओ सिद्धार्थ जैन ने कहा कि सभी स्कूली बच्चों, सहोदय स्कूलों एवं कॉलेज छात्रों सहित विभिन्न सगठनों के सहयोग से इस अभियान को व्यापक स्वरुप दिया जाएगा। पुलिस विभाग की ओर से उपायुक्त ने विभाग की ओर से रैली निकालने और हरसंभव सहयोग करने की बात कही। इंदौर प्रेस क्लब की ओर से मुकेश तिवारी ने भी एक कार्यक्रम करने और स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने अभिनव कला समाज एवं प्रेस क्लब की ओर से एक-एक कार्यक्रम का आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया। संस्था ज्वाला की प्रमुख डॉ. दिव्या गुप्ता ने भी मातृशक्ति की ओर से कार्यक्रम करने तथा पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा ने विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर अभियान के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रारंभ में संस्था की ओर से सूत्रधार संजय पटेल ने अभियान की पृष्ठभूमि बताते हुए आगामी कार्यक्रमों का विवरण दिया। स्वागत उद्बोधन कुमार सिद्धार्थ ने दिया। अभियान की प्रस्तावना प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने रखी। इस अवसर पर समाजसेवी भरत मोदी, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, अरविन्द बागड़ी, विनिता कोठारी, मुरलीधर धामानी सहित अनेक प्रमुख संगठनों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन संजय पटेल ने किया और अंत में आभार माना संस्था के संयोजक ओमप्रकाश नरेडा ने। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

WhatsApp हमारे WhatsApp Channel को Join करें
See also  सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की स्वतंत्रता का गणतंत्र

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »