अंतरराष्ट्रीय गांधी दर्शन और विचार समाचार

भारत यूक्रेन को बचाने के लिए सहयोग करें, यूक्रेन के राजदूत डॉ. आइगर पोलिखा की अपील

भारत यूक्रेन को बचाने के लिए सहयोग करें, यूक्रेन के राजदूत डॉ. आइगर पोलिखा की अपील

नईदिल्‍ली 4 मार्च । राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय राजघाट में आज यूक्रेन के राजदूत एवं यूरोप के अनेक देशों के राजदूत तथा उनके परिवार के सदस्यगण सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए। प्रार्थन सभा के पश्‍चात यूक्रेन के राजदूत डॉ. आइगर...

नईदिल्‍ली 4 मार्च । राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय राजघाट में आज यूक्रेन के राजदूत एवं यूरोप के अनेक देशों के राजदूत तथा उनके परिवार के सदस्यगण सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए। प्रार्थन सभा के पश्‍चात यूक्रेन के राजदूत डॉ. आइगर पोलिखा ने भारत से अपील की कि वह यूक्रेन को बचाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने प्रार्थना सभा आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

रूस की विनाशक क्रूर ताकत और तथाकथित महाशक्तियों का आपसी खेल यूक्रेन के नागरिकों की स्वतंत्रता,सम्मान और अस्तित्व को समाप्त कर रहा हैं।  यह पीड़ादायक और लज्जाजनक स्थिति पर अपनी सम्मिलित राय प्रकट करने के लिए आज शाम को शांति और अहिंसा में विश्वास रखने वाले गांधी जन उपस्थित रहे।

इस मौके पर राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय के अध्यक्ष तारा गांधी भट्टाचार्य, गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष रामचंद्र राही, गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, श्री अन्नामलाई, संजय सिंह , अशोक कुमार,  के एलबीजे राव सन्निधि से कुसुम बहन सहित भारी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे।

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख