शहर के 200 साल पुराने पांच धरोहर पेड़ संरक्षित होंगे, महापौर ने की घोषणा

सेवा सुरभि के पौधरोपण एवं सफाईकर्मियों सम्मान समारोह में हुई घोषणा

इंदौर, 17 अगस्त। इंदौर के पांच प्राचीन वृक्षों को नगर निगम अब धरोहर पेड़ का दर्जा देकर संरक्षित करेगा और उनके आसपास का क्षेत्र विकसित करेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को यह घोषणा संस्था सेवा सुरभि द्वारा आयोजित पौधरोपण एवं सफाईकर्मियों सम्मान समारोह में की। उन्होंने बताया कि इन पेड़ों के इतिहास और महत्व से लोगों को परिचित कराने के लिए वहां सूचना पट्ट भी लगाए जाएंगे।

आयकर कॉलोनी, डेली कॉलेज क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में जब पर्यावरणविद् डॉ. ओ.पी. जोशी द्वारा लिखित पुस्तक में शहर के तीन धरोहर वृक्षों का उल्लेख आया और सांसद शंकर लालवानी ने दो अन्य पेड़ों की जानकारी साझा की, तब महापौर भार्गव ने इन पांचों पेड़ों को नगर निगम द्वारा संरक्षित किए जाने की घोषणा की।

महापौर ने बताया कि जिन वृक्षों को संरक्षित किया जाएगा, वे लगभग 200 वर्ष पुराने हैं। इनमें संवाद नगर स्थित वटवृक्ष, रेसिडेंसी कोठी परिसर का वृक्ष, एमवाय अस्पताल परिसर का पेड़, कृषि कॉलेज गेट का वृक्ष और मेडिकल हॉस्टल के सामने स्थित पेड़ शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान सेवा सुरभि संस्था ने लगातार आठवीं बार स्वच्छता में देश में अव्वल आने पर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। सुश्री रेखा, रजनी, आरती, विमला, अनिता, सपना, सुनीता और मनीष, राजेश, किशोर, सुरेन्द्र, संदीप तथा मुकेश को सम्मानित कर उन्हें ‘स्वच्छता योद्धा’ के रूप में सराहा गया।

इसके साथ ही आयकर कॉलोनी परिसर में 170 पौधों का सामूहिक रोपण भी किया गया।

इंदौर मॉडल की चर्चा

महापौर भार्गव ने कहा, “इंदौर का पर्यावरण बेहतर रहे, इसके लिए हमें केवल पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा भी करना होगी। आज इंदौर स्वच्छता का महागुरु बन गया है। मलेशिया जैसे देश भी इंदौर के मॉडल से प्रेरणा ले रहे हैं। अब शहर में कचरे से और अधिक खाद और गैस तैयार होगी। हमें विश्वास है कि नौंवीं बार भी इंदौर स्वच्छता में अव्वल रहेगा।”

See also  स्वस्थ और सुखी रहना है तो प्रकृति के साथ जीना होगा

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी संस्था सेवा सुरभि द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की।

इस अवसर पर पद्मश्री जनक पलटा, समाजसेवी भरत मोदी, विष्णु बिंदल, अरविंद बागड़ी, डॉ. भारत शर्मा, प्रो. राजीव झालानी, पर्यावरणविद् डॉ. ओ.पी. जोशी, पार्षद दीपक जैन टीनू, महेश बैसवाल, अलका सैनी, सुश्री मेघा बर्वे, रजनी भंडारी, रामेश्वर गुप्ता, गौतम कोठारी, अजीत सिंह नारंग, मुरलीधर धामानी और श्याम कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

आयकर कॉलोनी रहवासी संघ के सचिव अमित कुमार ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर पौधरोपण में भागीदारी निभाई। इस मौके पर डॉ. दिलीप वाघेला, भोलेश्वर दुबे, कुमार सिद्धार्थ, अजीतसिंह नारंग, शिवाजी मोहिते, मोहन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नेमीचंद जैन, पत्रकार कीर्ति राणा, सुनील व्‍यास सहित अनेक नागरिकों ने भी पौधारोपण में सहभागिता की।

अतिथियों का स्वागत संस्था सेवा सुरभि के संयोजक ओमप्रकाश नरेड़ा, अनिल गोयल, मोहित सेठ, चांदमल जैन, कमल कलवानी और मुकुंद कारिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पेटल ने किया और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »