सर्व सेवा संघ के ध्वस्तीकरण एवं अवैध कब्जे में लिए जाने के खिलाफ धरना

ग्‍वालियर, 14 अगस्‍त । सर्व सेवा संघ के वाराणसी स्थित राजघाट परिसर के ध्वस्तीकरण एवं अवैध तौर पर सरकार द्वारा कब्जे में लिए जाने के खिलाफ मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर दिनभर धरना दिया तथा प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त, ग्वालियर संभाग के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

धरना स्थल पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने कहा कि जो जुल्म मुगलों और अंग्रेजों ने चुने हुए राष्ट्रभक्तों को पूरी तरह बर्बाद करने के लिए किया था, वही काम केंद्र सरकार ने गांधी, जेपी, विनोबा, लोहिया की विरासत के साधना केंद्र को ध्वस्त करके दोहराया है।

डॉ. सुनीलम ने कहा कि गांधी जी की हत्या करने वाले इस गलतफहमी में है कि गांधी, विनोबा, जेपी, लोहिया के विचार को नष्ट किया जा सकता है। लेकिन गांधी विचार मरेगा नहीं, देशभर में साधना केंद्र जैसे सैकड़ों केंद्र खड़े किए जाएंगे। किताबें छापी जाएंगी, लाइब्रेरी बनाई जाएंगी और सच्चाई जनता को बतलाई जाएगी।

पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि सर्व सेवा संघ द्वारा खरीदी गई जमीन को पुलिस के दम पर हथियाकर जमीन अडानी को रेलवे प्रोजेक्ट के नाम पर सौंपने की साजिश की जा रही है, जिससे गंगा में प्रदूषण बढ़ेगा, पर्यावरण संकट गहराएगा।

डॉ. सुनीलम ने कहा कि हमें दूसरी आशंका है कि वहां भाजपा हेडगेवार, गोलवलकर, दीनदयाल उपाध्याय और गोड़से का संग्रहालय स्थापित करेगी जैसा कि 16 करोड़ की लागत से बालाघाट जिले में 5 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। धरना कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से जुडे़ पदाधिकारी, साम‍ाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों  से जुडे सैंकड़ों लोग शामिल थे।

See also  सर्व सेवा संघ जमींदोज मसला : बड़ा हमला महात्मा गांधी की विचारधारा पर है

इसके पूर्व 13 अगस्‍त को अनूपपुर में सर्व सेवा संघ परिसर राजघाट वाराणसी उत्तर प्रदेश में केंद्र एवं प्रदेश राज्य सरकार के मिलीभगत से तानाशाही रवैया के साथ अन्याय पूर्ण तरीके से गांधी, विनोबा और जयप्रकाश के विरासत को ध्वस्त करने की स्‍थानीय गांधी संगठनों ने भी निंदा की हैं। संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने सुबह 11 बजे से  इंदिरा तिराहा अनूपपुर में प्रतिकार हेतु काली पट्टी बांधकर काला दिवस के रूप में मनाया। इसमें राष्ट्रीय युवा संगठन, मध्य प्रदेश, सर्वोदय मंडल मध्यप्रदेश एव संयुक्त किसान मोर्चा संभाग शहडोल के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »