गांधी दर्शन और विचार समाचार

सर्व सेवा संघ के गैरकानूनी कब्जे एवं अलोकतांत्रिक कार्यवाही के खिलाफ 9 अगस्त को राष्ट्रीय सम्मेलन

10 अगस्त को प्रतिरोध सभा का आयोजन वाराणसी, 1 अगस्त।  गांधी-विनोवा-जेपी की ऐतिहासिक विरासत सर्व सेवा संघ की जमीन को पुनः प्राप्त करने के लिए एवं सरकार की जुल्म, ज्यादती और गैरकानूनी जबरन कब्जे एवं अलोकतांत्रिक कार्यवाई के खिलाफ आगामी...

10 अगस्त को प्रतिरोध सभा का आयोजन

वाराणसी, 1 अगस्त।  गांधी-विनोवा-जेपी की ऐतिहासिक विरासत सर्व सेवा संघ की जमीन को पुनः प्राप्त करने के लिए एवं सरकार की जुल्म, ज्यादती और गैरकानूनी जबरन कब्जे एवं अलोकतांत्रिक कार्यवाई के खिलाफ आगामी 9-10 अगस्त को वाराणसी में राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन होने जा रहा है।

वहीं 10 अगस्त को प्रतिरोध सभा का आयेाजन होगा, जिसके लिए वाराणसी बार एसोसिएशन, भारतीय किसान यूनियन व सभी किसान संगठनों, बुनकरों, ठेला-पटरी व्यवसाय संगठन, सफाई कर्मचारी संगठन, भूतपूर्व सैनिक संगठन, नागरिक समाज, बैंक, एलआईसी, रेलवे, ऑटो यूनियन, व्यापारिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों एवं सभी वार्ड के सभाषदों व मोहल्ला समितियों को आमंत्रित करने हेतु संपर्क किया जाएगा।

उक्‍त जानकारी देते हुए उत्‍तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्‍यक्ष वरिष्‍ठ गांधी विचारक रामधीरज ने बताया कि गांधी, विनोबा, जेपी विरासत बचाओ समिति के संयुक्त तत्वावधान में 30 जुलाई को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 9 अगस्त को अगस्त-क्रांति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन एवं 10 अगस्त को शास्त्री घाट पर प्रतिरोध सभा के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इसकी तैयारियों के सिलसिले में 4 अगस्त को सभी विपक्षी पार्टियों की एक बैठक होगी और संयुक्त प्रेस वार्ता किया जाएगा। तथा अगले 10 दिन तक लगातार बनारस के प्रमुख चौराहों पर गांधी संस्‍था सर्व सेवा संघ के ऊपर सरकार की ज्यादती व अवैधानिक कब्जे का प्रतिरोध करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में शामिल होने वाले साथियों का आंदोलन को गांव और मोहल्लों तक फैलाने में लाभ मिलेगा।

See also  सर्व सेवा संघ भवन ध्‍वस्‍तीकरण : गाँधी, विनोबा और जयप्रकाश की विरासत को किया जमींदोज

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख