Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

वाराणसी में विनोबा जयंती से शुरू हुई विरासत बचाओ न्याय यात्रा का 11 वें दिन में प्रवेश

वाराणसी 21 सितंबर। सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल और कार्यक्रम संयोजक राम धीरज, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के डा संत प्रकाश के नेतृत्‍व में भूदान आंदोलन के प्रणेता और भारत रत्न से सम्मानित संत विनोबा भावे की 128वीं जयंती पर शुरू की गई विरासत बचाओ न्याय यात्रा आज 11 वां दिन है। आज ये यात्रा कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर सर्किट हाउस होते हुए भोजूबीर, अर्दली बाजार, गिलट बाजार, संतअतुलानद, शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास पंच पांडव मंदिर पर समाप्त हुई।

सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल और कार्यक्रम संयोजक राम धीरज ने बताया कि इस वर्ष विनोवा जी और जयप्रकाश जी की याद में 11 सितंबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक बनारस में पदयात्रा जारी रहेगी। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों मे सर्वोदय विचार एव राष्ट्रीय भावना का प्रचार करना है। साथ ही रेल्‍वे प्रशासन द्वारा सर्व सेवा संघ की भूमि के जबरन कब्‍जे के खिलाफ जनता को जागरूक किया जाना है।

यात्रियों ने सर्व सेवा संघ के ऊपर हुए सरकार के जन विरोधी नीतियों के बारे में आम जनता को परिचित कराया गया। यात्रा में गीतों के माध्यम से आपस में हो प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया।

यात्रा में विश्व ज्योति के संयोजक फादर आनंद, वर्धा के किसान नेता अविनाश काकडे, गांधीवादी डॉ. टी के सिन्हा, अरविंद सिंह कुशवाहा, लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर, सिस्टर फ्लोरिन, मध्य प्रदेश के गांधीवादी शिक्षक ध्रुव बड़वानी, विनोद जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष शर्मा, सुशीला आदिवासी, जौनपुर से अंकित सिंह, इलाहाबद से शुभम मोदनवाल, सोनभद्र से प्रीति यादव, अर्जुन सिंह, अहमदाबाद से अजय कर्मयोगी , महेद्र राठौर, रामनरेश, आशा, अजय पटेल, सुजीत कुमार, संजीत कुमार, नंदनी यादव, अनीश अहमद, किरण शर्मा आदि शामिल थे।

यात्रा का संयोजन व संचालन मनीष शर्मा और विनोद जायसवाल ने किया।

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »