Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

10 सितंबर से शुरू होगी छात्राओं के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025–26 की आवेदन प्रक्रिया, ढाई लाख से अधिक छात्राओं को मिलेगा लाभ

बंगलूरू, 2 सितंबर। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने वर्ष 2025–26 के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को तीस हजार रुपये सालाना स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा दी जा रही स्‍कॉलरशीप की प्रक्रिया आगामी 10 सितंबर से आरंभ होगी।

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से बताया गया है कि यह छात्रवृत्ति 18 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की लगभग ढाई लाख छात्राओं के लिए उपलब्ध होगी। इसके तहत वे छात्राएँ आवेदन कर सकेंगी जिन्होंने राज्य या केंद्रीय बोर्ड से कक्षा 10 अथवा कक्षा 12 नियमित छात्रा के तौर पर उत्तीर्ण की हो और आगे कॉलेज या व्यावसायिक शिक्षा में प्रवेश ले रही हों। यह सुविधा केवल सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थानों में संचालित डिग्री या डिप्‍लेामा पाठ्यक्रमों में (दो से पाँच वर्ष) अध्ययनरत छात्राओं को ही प्राप्‍त हो पाएगी।

वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण होगी। प्रथम चरण 10 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक चलेगा, जबकि द्वितीय चरण 10 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तथा वीडियो मार्गदर्शन फाउंडेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। स्‍कॉलरशीप के लिए इस लिंक https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ को क्लिक कर स्‍कालरशीप योजना के पेज पर पहुंचा जा सकता है।

इसे भी पढ़े ढाई लाख छात्राओं को मिलेगी अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 18 राज्यों की छात्राएँ कर सकेंगी आवेदन

फाउंडेशन की ओर से बताया गया है कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य उन छात्राओं तक पहुँचना है जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने के लिए विवश हो जाती हैं। इस योजना के माध्यम से उन्हें न केवल आर्थिक सहारा मिलेगा बल्कि उच्च शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने का अवसर भी मिलेगा। संस्थान का मानना है कि हर बालिका को शिक्षा का समान अवसर मिलना चाहिए और किसी को भी सिर्फ आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने सपने अधूरे नहीं छोड़ने चाहिए।

See also  भारतीय भाषाओं में अकादमिक संसाधनों की ‘अनुवाद सम्पदा’ का अनावरण

इस स्‍कालशिप योजना में देश और केंद्र शासित प्रदेश में अरूणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम,नागालैड, ओडिशा, पुदुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्‍तरप्रदेश और उत्‍तराखंड जैसे 19 राज्य शामिल हैं। इन राज्‍यों की कुल ढाई लाख लड़कियों को स्‍कॉलरशिप प्रदान किये जाने की योजना है, जिस पर लगभग 2250 करोड रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

इसके पूर्व पिछले वर्ष 2024-25 में जिन 25000 छात्राओं को प्रदान की गई स्‍कॉलरशीप के नवीनीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया भी हाल ही में पूर्ण कर ली गई है।  

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »