समाचार

पत्रकारिता में योगदान के लिए प्रदेश के 12 मीडियाकर्मी ‘सप्तऋषि राज्य पत्रकारिता सम्मान’  से सम्मानित

पत्रकारिता में योगदान के लिए प्रदेश के 12 मीडियाकर्मी ‘सप्तऋषि राज्य पत्रकारिता सम्मान’  से सम्मानित

सुबह सबेरे के पंकज शुक्ला, गिरीश उपाध्याय, श्रुति तोमर, भावना शुक्ला सहित 12 पत्रकार सम्‍मानित

इंदौर, 2 अक्‍टूबर। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को पत्रकारिता के विभिन्न माध्यमों में योगदान के लिए बारह मीडियाकर्मियों को ‘सप्तऋषि राज्य पत्रकारिता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के आतिथ्‍य में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का यह 18वां संस्करण है। इसमें देशभर से 150 से अधिक पत्रकार एवं मीडियाकर्मी भाग ले रहे हैं।

Pankaj Shukla

राज्य पत्रकारिता सम्मान पाने वालों में वरिष्ठ संपादक गिरीश उपाध्याय, अनादि टीवी के प्रधान संपादक प्रकाश भटनागर, द वाइल्ड लाइफ डॉट कॉम के स्टेट चीफ देशदीप सक्सेना, बंसल न्यूज के समूह संपादक शरद द्विवेदी, न्यूज18 एमपी-सीजी के स्टेट हेड सुधीर दीक्षित, स्वराज एक्सप्रेस एसएमबीसी के समूह संपादक प्रभु पटैरिया, ईटीवी भारत डिजिटल नेटवर्क की स्टेट हेड शिफाली, हिन्दुस्तान टाइम्स की स्टेट हेड श्रुति तोमर, दैनिक भास्कर डिजिटल के विशेष संवाददाता राजेश शर्मा, वरिष्ठ संपादक एवं लेखक शशिकांत त्रिवेदी, द हितवाद की संपादक भावना शुक्ला और सुबह-सवेरे के वरिष्ठ संपादक पंकज शुक्ला शामिल हैं।

पत्रकारों को ये अवार्ड सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जे.के. माहेश्वरी, मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) जर्नलिस्ट फोरम के अध्यक्ष राजू लामा, महासचिव एमडी अब्दुर रहमान ने प्रदान किये।

वरिष्‍ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्‍तव, भोपाल ने सम्‍मानित पत्रकारों का परिचय दिया। इस मौके पर वरिष्‍ठ पत्रकार पंकज क्षीरसागर, नवनीत शुक्‍ला, घनश्‍याम पटेल, शीतल राय, अभिषेक सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।   

Girish Uppadhya

सम्मानित पत्रकारों में प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया के साथ-साथ पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने वाले मीडियाकर्मी भी शामिल हैं। गिरीश उपाध्याय लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ संपादक हैं और सामाजिक सरोकारों की पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वे पूर्व में ‘सुबह-सवेरे’ के राज्य संपादक भी रहे हैं। वरिष्‍ठ पत्रकार पंकज शुक्ला भी सुबह-सवेरे के संपादक समह से जुडे हैं, वतर्मान में मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रथम मीडिया सलाहकार के रूप में कार्यरत है। 

See also  अद्वितीय व्यक्त्तिव के धनी डॉ. वेदप्रताप वैदिक नहीं रहे

प्रकाश भटनागर अनादि टीवी के प्रधान संपादक हैं और मध्य प्रदेश के समकालीन राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर नियमित लेखन करते हैं। उनके लेख विभिन्न मीडिया मंचों पर प्रकाशित होते रहे हैं।

देशदीप सक्सेना ‘द वाइल्ड लाइफ डॉट कॉम’ के स्टेट चीफ हैं और वन्यजीव एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों की पत्रकारिता करते हैं। शरद द्विवेदी बंसल न्यूज के समूह संपादक हैं। वे लंबे समय से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग के लिए भी पहचाने जाते हैं।

सुधीर दीक्षित न्यूज18 एमपी-सीजी के स्टेट हेड हैं, जबकि प्रभु पटैरिया स्वराज एक्सप्रेस एसएमबीसी में समूह संपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिफाली ईटीवी भारत डिजिटल नेटवर्क की स्टेट हेड और श्रुति तोमर हिन्दुस्तान टाइम्स की स्टेट हेड हैं। राजेश शर्मा दैनिक भास्कर डिजिटल में विशेष संवाददाता हैं।

Shruti Tomar

सम्मान पाने वालों में शशिकांत त्रिवेदी वरिष्ठ संपादक और लेखक, भावना शुक्ला द हितवाद की संपादक है। इस तरह राज्य सम्मान की सूची में पत्रकारिता के पारंपरिक प्रिंट माध्यम से लेकर टेलीविजन और डिजिटल मीडिया तक की विविधता दिखाई देती है।

इस वर्ष का भारतीय पत्रकारिता महोत्सव हिंदी पत्रकारिता के सात प्रमुख पत्रकारों राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, माणिकचंद्र वाजपेयी, रमेशचंद्र अग्रवाल, अभय छजलानी और कृष्णकुमार अष्ठाना को समर्पित है। तीन दिन के आयोजन में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप तथा जेन-जी और मीडिया के संबंध पर विभिन्न सत्रों में चर्चा हो रही है।

प्रारंभ में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने कहा कि अपने समय की आवाज़ को सुनना और उन्हें जनहित में व्यक्त करना पत्रकारिता का धर्म है। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश इसी उद्देश्य से बीते 17 वर्षों से काम करता आया है, पत्रकार संगठनों के समवेत स्वर के साथ। यह हमारा 18 वाँ सीज़न है। कार्यक्रम के अंत में स्‍टेट प्रेस क्‍लब क अध्‍यक्ष प्रवीण खारीवाल ने आभार व्‍यक्‍त किया।

See also  Ved Pratap Vaidik डॉ. वैदिक की कमी को इंदौरी दिल से महसूस करना होगा !

फोटो और कार्टून प्रदर्शनी भी आकर्षण

महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत इंदौर के 25 छायाकारों के 75 छायाचित्रों की प्रदर्शनी है। इसके साथ एक कॉफी-टेबल बुक भी प्रकाशित की जा रही है। जेन-जी से जुड़े विषयों पर देश के 10 प्रमुख कार्टूनिस्टों द्वारा बनाए गए कार्टून भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला, उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, संरक्षक रचना जौहरी, कोषाध्यक्ष सोनाली यादव, वुमंस प्रेस क्लब, म.प्र. की अध्यक्ष शीतल राय एवं सुदेश गुप्ता ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह संजीव श्रीवास्तव, शकील अख्तर, पुष्कर सोनी ने प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन पंकज क्षीरसागर ने किया। आभार घनश्याम पटेल ने व्यक्त किया।

लेखक का परिचय

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

संबंधित आलेख

सर्वाधिक पढ़े गए