बंगलूरू, 10 अगस्त। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने वर्ष 2026–27 के लिए अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के आवेदन की शुरूआत 10 अगस्त से आंरभ हो गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को तीस हजार रुपये सालाना स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। योग्य छात्राएं 31 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली इस स्कॉलरशीप की प्रक्रिया पिछले दो वर्ष पूर्व आंरभ की गई थी।
यह स्कॉलरशिप अंकों या मेरिट के आधार पर नहीं दी जाती है, बल्कि पात्रता शर्तों पर आधारित है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हर साल करीब 2.50 लाख छात्राओं को इस स्कॉलरशिप के जरिए सपोर्ट करता है।यह संख्या बताती है कि योजना का दायरा कितना बड़ा है और कितनी बेटियों को इससे फायदा मिल रहा है। अब तक इस कार्यक्रम के माध्यम से 1.95 लाख से अधिक छात्राओं तक सहायता पहुँचाई जा चुकी है और आने वाले वर्षों में यह संख्या बहुत तेजी से बढ्ने वाली है। फाउंडेशन की योजना है कि प्रत्येक वर्ष लगभग 5 लाख स्कॉलरशिप दी जाएँ। अगर तीन वर्ष का स्नातक कार्यक्रम मानकर चलें तो किसी भी वर्ष लगभग 15 लाख छात्राओं को स्कॉलरशिप मिल रही होगी।
हर साल मिलेगी 30 हजार रुपये की स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्राओं को उनके ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि के दौरान हर साल 30000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि छात्राओं को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करेगी। फाउंडेशन के अनुसार, स्कॉलरशिप के आवेदन की प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। छात्राओं ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों नियमित छात्रा के रूप में किसी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से पास की हो। इसके अलावा, छात्रा ने 2 से 5 साल की अवधि वाले किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लिया हो। यह कोर्स भारत में किसी सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय से किया जा सकता है।
वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण होगी। प्रथम चरण 10 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक चलेगा, द्वितीय चरण 1 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तथा वीडियो मार्गदर्शन फाउंडेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। स्कॉलरशीप के लिए इस लिंक https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/ को क्लिक कर स्कालरशीप योजना के पेज पर पहुंचा जा सकता है।
इस स्कालशिप योजना में देश और केंद्र शासित प्रदेश में अरूणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम,नागालैड, ओडिशा, पुदुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड जैसे 19 राज्य तथा शासित राज्य शामिल हैं। वर्ष (2026–27) में आंध्र प्रदेश और दिल्ली को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है ।
फाउंडेशन की ओर से बताया गया है कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य उन छात्राओं तक पहुँचना है जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने के लिए विवश हो जाती हैं। इस योजना के माध्यम से उन्हें न केवल आर्थिक सहारा मिलेगा बल्कि उच्च शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने का अवसर भी मिलेगा। संस्थान का मानना है कि हर बालिका को शिक्षा का समान अवसर मिलना चाहिए और किसी को भी सिर्फ आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने सपने अधूरे नहीं छोड़ने चाहिए।
ऐसे करें अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.azimpremjifoundation.org पर जाएं।
- यहां ‘Register New Applicants Cohort 2026’ विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें।
- फिर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- वैध बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म को सेव करके सबमिट कर दें।
आवेदन के लिए कौन–कौन से दस्तावेज जरूरी?
आवेदन करते समय छात्राओं को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे
- बैंक अकाउंट की जानकारी
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- कॉलेज में एडमिशन का प्रमाण
इस फॉर्मेट में करें डॉक्यूमेंट्स
दस्तावेज PDF, PNG या JPG फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। प्रत्येक फाइल का साइज 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए। पात्र छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे 31 अगस्त 2026 की अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन सबमिट करने के बाद भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी भी सुरक्षित रख लें।

