समाचार स्‍वास्‍थ्‍य

जयपुर के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में लगी आग से हुई मौतें, स्वास्थ्य व्यवस्था व प्रशासनिक लापरवाही

जयपुर के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में लगी आग से हुई मौतें, स्वास्थ्य व्यवस्था व प्रशासनिक लापरवाही

जयपुर, 8 अक्‍टूबर। जनस्वास्थ्य अभियान इंडिया, राजस्थान राज्य इकाई एवं राजस्थान नागरिक मंच ने एस एम एस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से 6 मरीजों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। अभियान के कैलाश मीणा, अनिल...

जयपुर, 8 अक्‍टूबर। जनस्वास्थ्य अभियान इंडिया, राजस्थान राज्य इकाई एवं राजस्थान नागरिक मंच ने एस एम एस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से 6 मरीजों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

अभियान के कैलाश मीणा, अनिल गोस्वामी, बसंत हरियाणा, सोहन लाल ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े एस एम एस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगना स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक अव्यवस्था को दर्शाता है। आईसीयू में निकलने का कोई आपातकालीन गेट तक नहीं था, इस कारण गंभीर मरीज काल का ग्रास बने।

राजस्थान नागरिक मंच के आर सी शर्मा, भूरे सिंह,  हेमलता,  सुंदर सिंह ने कहा कि हादसे के 20 मिनिट पहले परिजनों ने शॉर्ट सर्किट से निकलते धुएं की जानकारी दी थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। स्मोक अलार्म बहुत देर बाद बजा, जबकि फायर फाइटिंग सिस्टम पुरानी मैनुअल तकनीक का था।

अभियान की राजस्थान राज्य इकाई एवं मंच ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाए, पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, सभी सरकारी एवं निजी हॉस्पिटल की फायर सेफ्टी ऑडिट शीघ्र करवाई जाए,   मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा अपर्याप्त है उसे कम से कम 1 करोड़ तक बढ़ाया जाए, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पर्याप्त बजट और संसाधन बढ़ाए जाए।

See also  स्‍वास्‍थ्‍य : मुसीबत में मौत के आंकड़े

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख