शिक्षा समाचार

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 : छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप नवीनीकरण की प्रक्रिया पर जारी हुआ मार्गदर्शी वीडियो

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 : छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप नवीनीकरण की प्रक्रिया पर जारी हुआ मार्गदर्शी वीडियो

भोपाल, 25 अगस्त। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए स्‍कालर शीप के नवीनीकरण की एक महत्‍वपूर्ण जानकारी सामने आई है। प्रतिष्ठित अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप Azim Premji Scholarship 2025-26 का लाभ ले रहीं छात्राएँ अब आगामी शैक्षणिक सत्र...

भोपाल, 25 अगस्त। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए स्‍कालर शीप के नवीनीकरण की एक महत्‍वपूर्ण जानकारी सामने आई है। प्रतिष्ठित अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप Azim Premji Scholarship 2025-26 का लाभ ले रहीं छात्राएँ अब आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपनी छात्रवृत्ति का नवीनीकरण कर सकेंगी। इसके लिए हाल ही में एक मार्गदर्शी शॉर्ट वीडियो जारी किया गया, जिसमें पूरी प्रक्रिया को सरल और स्पष्ट तरीके से समझाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब https://youtube.com/shorts/bnVbKuu39W8?si=Sue3vv32fJC3GEI6 पर तेजी से साझा किया जा रहा है और बड़ी संख्या में छात्राएँ इससे लाभान्वित हो रही हैं।

उल्‍लेखनीय है कि अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन शिक्षा की गुणवत्ता और समान अवसरों को लेकर लंबे समय से सक्रिय है। फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई यह स्कॉलरशिप योजना वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर देती है। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत पात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष 30,000 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह सहयोग तब तक मिलता है जब तक छात्रा अपना पहला स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पूरा नहीं कर लेती।

जारी वीडियो में जानकारी दी गई है कि छात्राएँ किस प्रकार स्कॉलरशिप पोर्टल पर लॉगिन कर सकती हैं और किस तरह आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद अपनी जानकारी अपडेट करनी है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करना आवश्यक है, अन्यथा स्कॉलरशिप प्रभावित हो सकती है।

यह पहल उन छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी है, जिन्हें प्रायः तकनीकी कारणों से आवेदन प्रक्रिया में कठिनाइयाँ आती हैं। इस बार फाउंडेशन ने अवगत कराया है कि स्‍कालरशीप आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है और किसी भी स्तर पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। फाउंडेशन ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को चेताया है कि वे किसी भी धोखेबाज़ या बिचौलिये से सावधान रहें और उनसे किसी तरह का लेन-देन न करें।

See also  सरकारी स्कूलों के बंद होने के मायने

वर्ष 2025-26 के लिए स्‍कॉलरशीप के लिए नए आवेदन की प्रक्रिया दस सितंबर के आसपास आरंभ होगी। स्कॉलरशिप के लिए वही छात्राएँ पात्र होंगी जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा किसी सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की हो। साथ ही 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में उन्हें भारत के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या विश्वसनीय निजी कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नियमित रूप से प्रवेश प्राप्त होना चाहिए।

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख