समाचार

28 फरवरी से 2 मार्च तक गोहर महल भोपाल में जैविक, हस्तशिल्प मेला अनंत महोत्सव का आयोजन

28 फरवरी से 2 मार्च तक गोहर महल भोपाल में जैविक, हस्तशिल्प मेला अनंत महोत्सव का आयोजन

भोपाल, 27 फरवरी। भोपाल जैविक किसान एवं स्थानीय हस्तशिल्प बाजार अनंत मंडी के वार्षिक उत्सव तीन दिवसीय मेले अनंत महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी, 1 एवं 2 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक गोहर महल,...

भोपाल, 27 फरवरी। भोपाल जैविक किसान एवं स्थानीय हस्तशिल्प बाजार अनंत मंडी के वार्षिक उत्सव तीन दिवसीय मेले अनंत महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी, 1 एवं 2 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक गोहर महल, भोपाल में किया जाएगा।

इस बार 60 से ज़्यादा स्टॉल लगेंगे, जिसमें जैविक किसान सब्जियां, फल, अनाज, कच्ची घानी तेल, मसाले, महाराष्ट्र के अंबाड़ी से बने उत्पाद एवं अन्य जैविक उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। हस्तशिल्प में हस्तनिर्मित आभूषण, सजावट के सामान, डायरियां, मेक्रम बैग, जरी-जरदोजी के बटुए एवं अन्य उत्पाद, रसायन मुक्त स्किन केयर, बुक स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

तीनों दिन पैनल चर्चायें और कार्यशालाएं होंगी – पॉटरी, मैक्रैम, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, लिप्पन आर्ट, इको गुलाल, हस्तनिर्मित स्किन केयर, सब्जी बाग जैसे विषयों पर कार्यशालाएं होंगी। हेल्थी लाइफस्टाइल फॉर यूथ, अहिंसक स्थानीय अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर एक्सपर्ट्स अपने विचार साझा करेंगे। ऑर्गेनिक फूड फेस्टिवल आकर्षण का केंद्र होगा, जिसमें कच्छ की दाबेली, मिलेट डोसा, दाल पकवान, फलाफेल हम्मस, ज्वार लिट्टी चौका, कोदो कटलेट, रागी शुगरफ्री केक जैसे स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे।

इस बार अनंत महोत्सव में मनोरंजन की पूरी धूम रहेगी –
पहला दिन – मुंबई से गायक कविश सेठ की प्रस्तुति, शिवानी द्वारा कथक प्रस्तुति, ड्रम सर्कल
दूसरा दिन – धूनी बैंड, सारा मेहदी और समर मेहदी द्वारा संगीतमय प्रस्तुति, मैजिक शो, ड्रम सर्कल
तीसरा दिन – मालवा महिला कबीर यात्रा द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां, मैजिक शो

See also  Eco-friendly Holi : परम्परा और प्रकृति संरक्षण के लिए जरूरी

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख