Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

उज्जैन के पहले सामुदायिक रेडियो, रेडियो दस्तक 90.8 FM को मिला मोस्ट इनोवेटिव कम्युनिटी इंगेजमेंट अवार्ड

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वितरित किये अवार्ड; रेडियो दस्तक के निदेशक संदीप कुलश्रेष्ठ ने प्राप्‍त किया सामुदायिक रेडियो अवार्ड

उज्जैन। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से उज्जैन के पहले कम्युनिटी रेडियो, रेडियो दस्तक 90.8 FM को मोस्ट इनोवेटिव कम्युनिटी इंगेजमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया। रेडियो दस्तक अपनी सफलता के 5 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और अपने कार्यक्रमों के माध्यम से श्रोताओं के बीच अपना एक विशिष्ट स्थान बना चुका है। इन्हीं कार्यक्रमों में से एक है कार्यक्रम काव्य गोष्ठी, जिसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा रेडियो को अवार्ड प्रदान किया गया। रेडियो दस्तक 90.8 FM के निदेशक संदीप कुलश्रेष्ठ द्वारा इस अवार्ड को ग्रहण किया। उज्जैन नगर के लिए रेडियो दस्तक के श्रोताओं एवं प्रस्तुतकर्ता के लिए यह गौरव का क्षण था। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चन्द्रा, संयुक्त सचिव सुश्री नीरजा शेखर मंच पर उपस्थित थे।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नईदिल्ली में भारतीय जनसंचार संस्थान में दो दिवसीय क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन के दौरान आठवें और नौवें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार प्रदान किए। उज्जैन के पहले कम्युनिटी रेडियो, रेडियो दस्तक 90.8 FM को कार्यक्रम काव्य गोष्ठी के अंतर्गत मोस्ट इनोवेटिव कम्युनिटी इंगेजमेंट के तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने 8वें और 9वें सामुदायिक रेडियो पुरस्कार प्रदान करते हुए क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन प्रधानमंत्री के जन भागीदारी से जन आंदोलन के विज़न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये स्टेशन आकाशवाणी के प्रयासों में सहायता प्रदान करते हैं और इन्होंने आपदाओं के दौरान अपने श्रोताओं को जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

उन्‍होंने कहा कि यह इस क्षेत्र में उनकी निरंतर उत्कृष्टता का सम्मान है जिन्होंने अपने क्षेत्र में, जनहित में सराहनीय कार्य किया है। उन सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की पहचान है।  

See also  रचनात्‍मकता और जागरूकता से ओतप्रोत मालवा का पहला कम्यूनिटी रेडियो ‘रेडियो दस्तक’

रेडियो दस्तक 90.8 FM के निदेशक संदीप कुलश्रेष्ठ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रेडियो दस्तक ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मंच प्रदान किया है। अपने कार्यक्रमों में कहानी, कविता और बातचीत के सभी फॉर्मेट का उपयोग करके श्रोताओं तक अपनी बातें पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम बना हुआ है। उन्होंने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इस राष्ट्रीय अवार्ड के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »