कुपोषण से दूर समाज के लिए संजीवनी है पारंपरिक इलाज

सुमित एस.पांडेय

दुनिया के सभी देशों में कुपोषण की समस्या बढ़ रही है। इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्‍टीट्यूट (आइएफपीआरआइ) द्वारा जारी ‘ग्लोबल न्यूट्रीशन रिपोर्ट’ के मुताबिक, प्रत्येक तीन में से एक व्यक्ति कुपोषण के किसी-न-किसी प्रारूप का शिकार है। कुपोषण के बचाव से मनुष्य के भोजन में पोषक तत्वों की उपलब्धता के लिहाज से मछली आहार का हिस्सा रही है। अपने देश में भले ही आबादी का एक बड़ा हिस्सा शाकाहारी है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में मछली कुपोषण से निपटने का प्रमुख साधन है।

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित छोटा सा गांव पिछौड़ी अब भी विकास की बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव के लोग ज्यादा उम्मीद भी नहीं रखते हैं, क्योंकि आज नहीं तो आने वाले दिनों में उन्हें इस गांव से बेदखल कर दिया जाएगा। उन्हें विस्थापित होना पड़ेगा या जबरन कर दिया जाएगा। हर घर के बाहर सरकारी फरमान पेंट से लिखा गया है। ’आपका घर डूब क्षेत्र में आता है, 5.80 लाख के मुआवजे के हकदार हैं। 3 लाख की पहली किष्त आपको दी जा चुकी है। बाकी रुपए घर टूटने के बाद दिए जाएंगे।’ इसकी चिंता किए बगैर राजधानी भोपाल से करीब 300 किलोमीटर दूर बसे बड़वानी जिले के इस छोटे से गांव के इस समुदाय के लोगों की जिंदगी रोजाना की तरह ढर्रे पर है। यहां पर ढीमर, कहार और माझी समुदाय के लोगों ने अब भी हिम्मत नहीं हारी है।

उनकी दिनचर्या में अब भी हर रोज मछलियां पकड़ने जाना शामिल है। मछली उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। बड़वानी, धार और खंडवा जिले के गांवों में घूमने के बाद एक बात स्पष्ट हो जाती है, अगर नर्मदा पर निर्भर इस समुदाय की दिनचर्या के भोजन में मछली शामिल न हो तो इनकी खुराक पूरी नहीं होती है। कुपोषण से लड़ने में शायद यह मछली ही इनका सबसे बड़ा हथियार है। इस तथ्य को अगर नजरअंदाज कर भी दें कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 की रिपोर्ट में प्रदेश में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे बड़वानी जिले में हैं। इसके बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य की सरकारी सुविधाएं अब तक पहुंच नहीं पाई हैं।

See also  भूख घट तो रही है, मगर संख्या अभी भी खतरनाक स्तर पर

नर्मदा के किनारे बसे पिछौड़ी गांव का ये समुदाय अपने पारंपरिक खानपान की वजह से ही कई गंभीर बीमारियों से बचा हुआ है। वरन इस गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि गांव के लोगों के राशन कार्ड बने हैं। आधार कार्ड भी बन चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें नहीं पता कि इन प्लास्टिक के कार्ड उनके लिए किस तरह से उपयोगी होंगे। खानपान में शामिल मछली ने इस समुदाय के बच्चों और महिलाओं को काफी हद तक कुपोषण से बचाया है।

समाज की बुजुर्ग वैद्य जिन्हें लोग सावां बहन के नाम से जानते हैं। उनका कहना है कि निमोनिया, छोटे-छोटे बच्चों के दांत निकलने में लगने वाले दस्त और महिलाओं की प्रसव के समय की परेशानियों को दूर करने के लिए किसी तरह की अंग्रेजी दवा का इस्तेमाल नहीं करते,बल्कि दवा के रूप में मछलियां ही हमारे उपयोग में आती हैं। बच्चों में आमतौर पर कुपोषण जैसी बीमारियां कम होती हैं। अगर हो गईं तो वह इन मछलियों के माध्यम से दूर किया जाता है। बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप देने में अलग-अलग मछलियां खाने में परोसी जाती हैं। इन लोगों को अस्पताल कम ही जाना पड़ता है क्योंकि ज्यादातर इलाज वह घर पर ही कर लेते हैं।

सावां बहन बताती हैं, इन बीमारियों में पकड़ी घूमर, घाघरा और झींगा मछलियों का उपयोग अलग-अलग बीमारियों में करते हैं। जैसे अगर बच्चे को निमोनिया हो गया है तो बेकरी मछली का धागा उसके गले में बांध देते हैं और निमोनिया हफ्ते भर के अंदर ठीक हो जाता है। अगर बच्चों को दांत निकल रहा है और दस्त लगी है तो बाडिस मछली बनाकर खिलाई जाती है तो दस्त रुक जाती है। इसे कैटफिश भी कहते हैं। ये बेहद कारगर मछली है। इसका उपयोग इतना ज्यादा है कि महिलाओं को डिलीवरी के समय भी ये मछली बनाकर परोसी जाती है, इससे महिला की प्रसव से जुड़ी परेशानियां दूर होती ही हैं, साथ ही बच्चेदानी के बाहर आने का खतरा कम से कम होता है। हम लोग मछली का उपयोग पशुओं के इलाज में भी करते हैं।

See also  भूख घट तो रही है, मगर संख्या अभी भी खतरनाक स्तर पर

बुजुर्ग गोमा बाबा समुदाय के सबसे ज्यादा उम्रदराज (80 वर्ष) व्यक्ति हैं। वह छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज यूं कर डालते हैं। एक छोटी सी झोपड़ी में रहते हैं। उन्हें टीबी के इलाज में महारथ है। वह कहते हैं, हमारा पारंपरिक इलाज ही बेहतर है। हमें फिलहाल डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। मेरे पास कई छोटी मोटी बीमारियों के इलाज हैं। उन्होंने बताया कि झींगा मछली सबसे ज्यादा पौष्टिक मानी जाती है, हम इसे प्रसूता मां और उसके नवजात बच्चे के लिए पोषण आहार के रूप में देखते हैं। ढीमर जाति के लोग इस मछली की सब्जी बनाते हैं और उसे मां को खिलाते हैं। इससे उसे दूध बनता है और वह नवजात बच्चे के लिए भी अच्छा होता है। नर्मदा में मिलने वाले कछुए का उपयोग भी हम लोग दवा के रूप में करते हैं, कछुए की मुंडी का उपयोग किसी बच्चे का अगर कान बह रहा है या खराबी आ गई है, कम सुनाई दे रहा है तो मुंडी को घिसकर तेल के साथ कान में डालते हैं तो कान एकदम ठीक हो जाता है। असल में, आज भी इस समाज में परंपरागत इलाज को ही पहली प्राथमिकता दी जाती है, वैसे भी यह समाज निजी इलाज कराने में सक्षम नहीं है।

पिछोड़ी गांव में एक आंगनवाड़ी केंद्र है, जो हफ्ते में एक बार खुलता है। बच्चों को पोषण का एक प्रमुख केंद्र होने के साथ ही बच्चों को बुनियादी शिक्षा का भी केंद्र होता है। बड़वानी से बमुश्किल 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पिछोड़ी गांव, जहां पर करीब ढाई हजार की आबादी में कहार और मछुआरे रहते हैं। इनकी जिंदगी की सुबह 4 बजे से शुरु होती है और कभी कभी रात को 12 भी बजते हैं, लेकिन नर्मदा इनके रग-रग में बसी हुई है। आजकल वह बेरोजगार हैं, क्योंकि नर्मदा में बांध का पानी छोड़ा गया और नर्मदा तालाब की तरह हो गई है। यहां पर अब नई मछलियां नहीं आती हैं और जो पुरानी मछलियों के घरौंदे थे वह भी खत्म हो रहे हैं। यह लोग 1 दिन में 4 से 5 किलो मछलियां मार कर लाते थे वही अब एक से 2 किलो मछलियां भी बमुश्किल मिल पाती हैं उनका धंधा पूरी तरह से चैपट हो गया है और जिंदगी ऐसे ही बसर हो रही है।

See also  भूख घट तो रही है, मगर संख्या अभी भी खतरनाक स्तर पर

ढीमर, कहार और मांझी जाति के 25 हजार लोगों का खानपान और जीवन यापन सब नर्मदा पर निर्भर है। शिक्षा का स्तर काफी कम है, परिजन बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं। ऐसा भी नहीं है कि यह लोग शिक्षत नहीं होना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सुविधाओं की दरकार है। किशोर मांझी के घर में दो बेटियां हैं और दो बड़े बेटे हैं। वह कहते हैं कि कौन शिक्षित नहीं होना चाहता है, कौन नौकरी नहीं करना चाहता। लेकिन हमें अवसर नहीं मिलते। मेरी बेटी बबली ने 8वीं तक पढ़ाई की। बेटा रोनू 10वीं पूरी नहीं कर पाया। हमारे रोजगार का साधन नर्मदा व मछलियां हैं, और अब यह रोजगार भी हमसे छीना जा रहा है। पुनर्वास के नाम पर 60-90 फीट के प्लाट दिए गए हैं, लेकिन वहां पर घर बनाने के लिए हम रुपया कहां से लाएं। कहा गया है कि 5.6 लाख रुपए मुआवजा देंगे, जिससे घर बनाएंगे, लेकिन वह सिर्फ सुनते आ रहे हैं।

गांधी मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर निषांत श्रीवास्तव का कहना है कि मछली खाने वालों को कभी भी दिल की बीमारी नहीं होती है। मांसाहार में सबसे पौष्टिक आहार मछली ही मानी जाती है। मछली खाने वाले सामान्य संक्रमण से दूर रहते हैं। मछली से गंभीर बीमारियों को न होने की एक वजह यह है कि इसमें 100 फीसदी प्रोटीन होता है। अगर फ्रेश वाटर या नॉन पल्युलेटेड मछली खाई जाए तो दिल को 100 साल तक स्वस्थ रख सकते हैं। छोटी मोटी बीमारियां मछली खाने से दूर रहती हैं। मछली खाने वाले समाज को कभी भी कुपोषण नहीं हो सकता है। (सप्रेस)

Table of Contents

नीले धुएँ की धरती : ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’

समाज और सरकार चाहे तो पर्यावरण को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण अमरीका के टेनेसी और नार्थ कैरोलीना राज्यों की सीमाओं से लगा ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’ है। करीब सौ साल पहले कानून बनाकर प्रकृति को उसके

Read More »

पर्यावरण संरक्षण : केवल पौधारोपण नहीं, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है। जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपभोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास

Read More »

World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण पर टिका है भविष्य

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का प्रश्न आज पूरी मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित

Read More »