Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

महिला अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कल्‍पना मेहता का निधन

इंदौर । 27 मई । महिला अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाली, सभी जन संघर्षों की सक्रिय साथी, नर्मदा बचाओ आंदोलन के साथ हमेशा खड़ी रहने वाली वर्षों की साथी कल्पना मेहता का आज शाम निधन हो गया। वे 67 वर्ष की थी। पिछले दो साल से बीमारी से जूझते हुए वे जीवन संघर्ष कर रही थी।

वरिष्‍ठ पत्रकार, समाजिक कार्यकर्त्‍ता एवं सर्वोदय प्रेस सर्विस  के संपादक श्री राकेश दीवान ने कहा कि बेहद प्रिय मित्र कल्पना मेहता ने आज हम सबसे हमेशा के लिए विदा ले ली। जब उसके बारे में सोच रहा हूं तो अनेक बातें उभरकर आ रही हैं । सत्तर के दशक की शुरुआत में आईआईटी (कानपुर) से ‘एयरोनाटिकल इंजीनियरिंग’ में स्नातक और फिर अमरीका के केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी में आगे पढाई करने वाली कल्पना भारत में महिला आंदोलन के शुरुआती समूह का हिस्सा रही थी और तबके विख्यात महिला समूह ‘सहेली’ की स्थापना में उसकी खासी भूमिका थी।

बाद के सालों में मां श्रीमती इंदु मेहता और पिता श्री आनंदसिंह मेहता की बिगडती सेहत के कारण कल्पना ने इंदौर वापसी की। यहां भी उसने महिलाओं के सवालों, खासकर स्वास्थ्य को लेकर ‘मानसी’ समूह बनाया और अंतिम दिनों तक उसमें सक्रिय रही।

श्री आनंदसिंह मेहता की स्मृति में गठित ‘सन्दर्भ दस्तावेजीकरण केन्द्र’ की मार्फत कल्पना ने शहर और उसके आसपास के सरोकारों को लगातार उभारा। ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन,’ ‘जागृत आदिवासी दलित संगठन’ जैसे संगठनों के मुद्दों को लेकर कल्पना हमेशा बेहद जागरूक और सक्रिय रही। इंदौर में प्रगतिशील विचारों, साहित्य और संस्कृति को लेकर ‘संन्दर्भ’ ने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। कल्पना की विदाई हम सबके लिए सार्वजनिक और निजी स्तर पर एक बडी कमी पैदा करेगी।

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »