Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

विश्व जल दिवस पर पानी पंचायत पर्व का आयोजन, तरुण भारत संघ के 50 वर्षों के जल संरक्षण कार्यों की गाथा ‘पानी पंचायत’ का होगा लोकार्पण

नई दिल्ली, 22 मार्च 2025। विश्व जल दिवस World Water Day 22 मार्च के मौके पर दिल्ली में “पानी पंचायत पर्व” का भव्य आयोजन राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के तत्‍वावधान में होने जा रहा है। इस महत्‍वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता भूतपूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2.30 बजे से होगा, जिसमें ‘पानी पंचायत’ पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। यह पुस्‍तक तरुण भारत संघ Tarun Bharat Sangh’s (TBS) के 50 वर्षों के जल संरक्षण कार्यों की सत्यकथा को समेटे हुए है। इस अवसर पर पहले हिस्‍से में पानीदार समाज बनाने के लिए पानी पंचायत विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद होगा। दोपहर 3.30 से 5  बजे “हिमालय और दक्षिण-पूर्व एशिया में जल संकट” विषय पर चर्चा होगी।

पानी वाले बाबा के नाम से ख्‍यात, पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5 से शाम 6 बजे तक ‘सामुदायिक विकेन्द्रित जल प्रबंधन द्वारा जलवायु परिवर्तन अनुकूलन-उन्मूलन के प्रत्यक्ष अनुभवों की प्रस्तुतियां होगी, जिसमें जलवायु परिवर्तन से निपटने के स्थानीय प्रयासों पर प्रकाश डाला जाएगा। वहीं देर शाम को जल संरक्षण से जुड़े पांच नाटकों की प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें “पानी पंचायत”, “पंच परमेश्वर”, “पूस की रात”, “बड़े घर की बेटी” और “अनुभव” शामिल हैं।

उन्‍होंने बताया कि इस दौरान जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। खासतौर पर चंबल क्षेत्र के वे लोग, जिन्होंने हिंसा को त्‍याग कर अहिंसामय जीवन जीने के लिए प्राकृतिक खेती और जल पुनर्जीवन की राह अपनाई है, विशेष रूप से सम्मान के पात्र होंगे।

See also  जाओ इससे अच्छे-अच्छे काम करते जाना, तालाब बनाते जाना

कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज स्थित सांगेनेरिया सभागार में होगा। इसमें देशभर से बडी संख्‍या में जल संरक्षण कार्यकर्ता, शोधकर्ता और पर्यावरणविद भाग लेंगे।

यह आयोजन देश में जल संरक्षण के प्रति चेतना बढ़ाने और समुदायों को सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Table of Contents

भू-सांस्कृतिक मानचित्रण : स्वदेशी ज्ञान से सतत विकास की ओर

जब विकास प्रकृति, समाज और मनुष्य के बीच दूरी बढ़ा रहा है, तब स्थानीय ज्ञान और पारंपरिक जीवन-पद्धतियों से सीखने की जरूरत बढ़ गई है। भू-सांस्कृतिक मानचित्रण इसी समग्र दृष्टि का माध्यम है, जो भूमि, जल, जंगल, कृषि, संस्कृति, आजीविका

Read More »

किशोर जायसवाल : बूंद-बूंद से भविष्य बचाने वाला जल योद्धा

जल संरक्षण की असली सफलता किसी संरचना के निर्माण में नहीं, बल्कि उसके सामुदायिक स्वामित्व में है। मुंगेर के किशोर जायसवाल ने अपने तीन दशक से अधिक के काम में इसी विचार को आधार बनाया। जलग्रहण विकास से लेकर टिकाऊ

Read More »

डॉ. एम.पी. परमेश्वरन : विज्ञान के बहाने समाज को बदलने की कोशिश

विज्ञान, साक्षरता और सामाजिक बदलाव को जनभागीदारी से जोड़ने वाले डॉ. एम.पी. परमेश्वरन की स्मृति विज्ञान को आम लोगों तक ले जाने और वैज्ञानिक चेतना को समाज में फैलाने में लगे रहे प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक और जन विज्ञान आंदोलन के

Read More »