अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर आभासी दुनिया के अंधकार में गुम होता हमारा भविष्य

रियल लाइफ बनाम रील लाइफ पर युवा संवाद

इंदौर, 21 फरवरी। अभ्यास मंडल द्वारा इंदौर प्रेस क्लब परिसर में रियल लाइफ बनाम रील लाइफ पर युवा संवाद का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सवर्प्रथम अभ्यास मंडल का परिचय युवा पीढ़ी के सामने डॉ. पल्लवी आढाव ने दिया । कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. माला सिंह ठाकुर ने रखी । विषय पर बोलते हुए शहर के विभिन्न महाविद्यालय से आए युवाओं ने अपने विचार रखते हुए कहा आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया का प्रभाव जीवन के हर पहलू में दिखाई देता है, खासकर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। रील लाइफ और रियल लाइफ की तुलना से युवा अपने आत्मसम्मान और मानसिक संतुलन को खोने लगे हैं।

भवानी शर्मा ने कहा कि 30 सेकेंड की रील को वास्तविक ना समझे। ग्रीष्मा त्रिवेदी ने कहा आज का युवा घिनौनी और भयावह रील के साए में अपना जीवन बिता रहा है। सौम्या कुंभज ने कहा सोशल मीडिया में झूठी खुशियां दिखाई जाती है, जो वास्तविक नहीं होती है। आदित्य सिंह सेंगर ने कहा आज कुछ लाईक शेयर के चक्कर में सामाजिक मर्यादाए तार-तार हो रही है।

कार्यक्रम में प्रेरणा जैन,मयंक शर्मा ,मिलन सिंह सिसोदिया,कृष्ण अग्निहोत्री आयुष बिजोनिया, आकाश यादव, धनेश धनगर, फिजा खान, आकाश ज़ुम्बे,नयनी शुक्ला, अंजेश सिंह तोमर,पंकज भट्ट ने अपने विचार रखे। अंत में शिक्षाविद डॉ.एस.एल गर्ग, डॉ.ओ.पी जोशी,स्वप्निल व्यास ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का संचालन मयंक शर्मा ने किया, आभार कुणाल भंवर ने माना। कार्यक्रम में अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, अशोक कोठरी, नेताजी मोहिते, शफी शेख, मुरली खंडेलवाल,वैशाली खरे उपस्थित थे।

See also  1 से 10 मई 2025 को सामाजिक न्याय और परिवर्तन की दिशा में युवाओं के लिए बुनियाद कार्यशाला का आयोजन  

Table of Contents

नीले धुएँ की धरती : ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’

समाज और सरकार चाहे तो पर्यावरण को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण अमरीका के टेनेसी और नार्थ कैरोलीना राज्यों की सीमाओं से लगा ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’ है। करीब सौ साल पहले कानून बनाकर प्रकृति को उसके

Read More »

पर्यावरण संरक्षण : केवल पौधारोपण नहीं, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है। जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपभोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास

Read More »

World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण पर टिका है भविष्य

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का प्रश्न आज पूरी मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित

Read More »