सांप्रदायिकता का बुखार बरकरार रखने के राजनीतिक-चुनावी खेल को देश अब समझने लगा है: गांधी संगठन

देश को प्रेम से जोड़े रखने के अपने काम में जुटे रहने की अपील

वर्धा । 10 फरवरी । कर्नाटक से उठे बुरका-विवाद पर गांधी संगठनों – गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली और राष्ट्रीय युवा संगठन, वर्धा (महाराष्ट्र) ने बयान जारी कर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। संगठनों ने आज जारी बयान में कहा है कि  आग लगाए रखनी हो तो कैसे-कैसे रास्ते निकाले जाते हैं यह देखना हो तो कर्नाटक से उठे बुरका-विवाद को देखा जा सकता है। बात दिल्ली में रास्ते पर नमाज पढ़ने से शुरू हुई थी। अब बुरके तक पहुंची है। इन सबके पीछे नीयत एक ही है: देश में सांप्रदायिकता का बुखार बरकरार रखना ! बीजेपी के इस राजनीतिक-चुनावी खेल को देश अब समझने लगा है और हम देख रहे हैं कि दिन का पांच सौ रुपया लेकर उनका कहा करने वाले नौजवानों के सिवा दूसरे सभी संयम दिखा रहे हैं।

इन गांधी संगठनों ने कहा कि हम याद दिलाना चाहते हैं कि जिस देश में कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी, उस देश में किसी पर, किसी प्रकार की खान-पान-पहनावे-ओढ़ावे की जबरदस्ती उसकी सांस्कृतिक अस्मिता पर आघात है। हम ऐसे किसी भी आघात का विरोध करते है, निंदा करते है और युवाओं को इससे सावधान करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि हम मानते हैं कि धार्मिक-जातीय-सांप्रदायिक आदि प्रतीकों का सार्वजनिक प्रदर्शन भारत जैसे बहुरंगी समाज के लिए अस्वस्थकारी व अशुभ है। हम सबकी सामूहिक कोशिश यह होनी चाहिए कि वाह्य एकरूपता का विकास हो तथा निजी आस्था की चीजें निजी ही रहें। लड़कियों के लिए खास तौर पर यह सावधानी होनी चाहिए कि उन्हें पीछे रखने, दबा-ढका कर रखने की सारी प्रथाएं, फिर वह बुरका हो या घूंघट या ऐसा ही सारा कुछ, वह समाप्त हो। लेकिन हम जानते हैं कि यहां जो हो रहा है उसके पीछे सामाजिकता या समता का कोई नजरिया नहीं है। यह विशुद्ध असामाजिक ताकतों का गठजोड़ है जो चाहता है कि किसी भी कीमत पर, किसी भी तरह ऐसी अशांति फैलाई जाए ताकि चुनाव जीता जा सके।

See also  प्रभुसत्ता और बाहरी दखल : एक फलसफाई जुगाली

गांधी संगठनों ने अपील की कि इसका जवाब दृढ़ निश्चय व अटूट शांति बनाए रख कर ही दिया जा सकता है। न बुरका का जवाब भगवा गमछा है, न जयश्री राम का जवाब अल्ला-हू-अकबर है। उन्‍होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले संस्थान व अदालतों से अपेक्षा की कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेवारी का तत्परता से और निष्पक्षता से निर्वाह करेंगे।

गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली और राष्ट्रीय युवा संगठन, वर्धा ( महाराष्ट्र) ने खेद व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि बीजेपी और संघ-परिवार की अक्ल पर पर्दा पड़ा है। वे अपने ही घर में आग लगा कर रोटी सेंकने की वैसी ही मूढ़ता भरी कोशिश कर रहे हैं जैसे कोशिश से हमारा देश विभाजित हुआ था। जो गलत है, उसे हर बार गलत कहने की हिम्मत हम जुटाएं। देश को प्रेम से जोड़े रखने के अपने काम में हम सब तेजी से लगें क्योंकि यह न चुप रहने का समय है, न बैठे रहने का। हम शांति व सद्भाव चाहते हैं तो उसकी कीमत चुकानी ही होगी। 

Table of Contents

नीले धुएँ की धरती : ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’

समाज और सरकार चाहे तो पर्यावरण को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण अमरीका के टेनेसी और नार्थ कैरोलीना राज्यों की सीमाओं से लगा ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’ है। करीब सौ साल पहले कानून बनाकर प्रकृति को उसके

Read More »

पर्यावरण संरक्षण : केवल पौधारोपण नहीं, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है। जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपभोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास

Read More »

World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण पर टिका है भविष्य

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का प्रश्न आज पूरी मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित

Read More »