Sarvodaya Press Service

सर्वोदय प्रेस सर्विस – फीचर्स सेवा के छ: दशक

सुन्दरलाल बहुगुणाजी के फेफड़ों में संक्रमण, आक्‍सीजन सपोर्ट जारी है

ऋषिकेश के एम्स में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का स्‍वास्‍थ्‍य गंभीर बना हुआ है। कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणाजी के फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। एनआरबीएम मास्क के माध्यम से उन्हें 8 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है व संस्थान के चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी व उपचार में जुटी हुई है। 

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने सुन्दरलाल बहुगुणाजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। उनका इको और एचआरसीटी टेस्ट भी किया गया। उनका लंबे समय से घर में बिस्तर पर ही इलाज चल रहा था, ऐसे में उनके शरीर में बेड सोल उभर गये हैं।

चिकित्सकों के अनुसार बहरहाल उन्हें एनआरबीएम मास्क द्वारा 8 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को उनका आक्‍सीजन सेचुरेशन लेबल 95 प्रतिशत पाया गया। उन्होंने बताया कि कोविड आईसीयू वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका गहन उपचार जारी है।

श्री सुंदरलाल बहुगुणा की पत्‍नी विमला बहुगुणा को भी मंगलवार को एम्‍स में भर्ती किया गया है। आज दोपहर में विमलाजी से सप्रेस प्रतिनिधि की दूरभाष पर बात हुई है तथा उनसे श्री बहुगुणाजी के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। वे भी कोविड वार्ड में भर्ती है। श्रीमती बहुगुणा का स्‍वास्‍थ सुधार पर है।   

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को बीते आठ मई को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। उन्हें बीते 15 दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी। एम्स में कोविड जांच में वे पॉजिटिव मिले थे । सुंदरलाल बहुगुणा हृदय रोग, डायबिटीज और हाईपरटेंशन के रोगी भी हैं। करीब 20 साल पहले उनके हार्ट में दो स्टंट लग चुके हैं। तभी से वे दवाएं ले रहे हैं।

See also  गांधी का अस्पताल : प्राकृतिक चिकित्सा का तीर्थ-उरली-कांचन

Table of Contents

अनशन से आगे का संघर्ष: सोनम वांगचुक से उठी एक ऐसी अपील, जिसने लोकतंत्र की आत्मा को छू लिया

लोकतांत्रिक आंदोलनों का इतिहास केवल संघर्षों का इतिहास नहीं है, बल्कि उन नैतिक दुविधाओं का भी इतिहास है, जहाँ एक ओर सिद्धांतों के लिए जीवन दांव पर लगा होता है और दूसरी ओर वही जीवन आंदोलन की सबसे बड़ी पूंजी

Read More »

सोनम वांगचुक :  अनशन नहीं, सत्ता का चरित्र बदला है

सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब केवल शिक्षा सुधार या एक मंत्री की जवाबदेही का प्रश्न नहीं रह गया है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिरोध की प्रभावशीलता की भी परीक्षा बन चुका है। इसी बीच न्यायालय ने उनके जीवन की रक्षा को

Read More »

यात्रा-वृत्तांत : अनोखी है बैतूल की भू-संस्कृति

भारत की विविध भू-संस्कृतियों की खोज में बैतूल एक ऐसा पड़ाव है, जहाँ प्रकृति, लोकजीवन, आस्था और सामुदायिक संस्कृति एक-दूसरे में सहज रूप से घुली-मिली दिखाई देती हैं। यह यात्रा-वृत्तांत एक शोधार्थी की आँखों से बैतूल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक

Read More »