सतारा के सतकार मूर्ति अन्नासाहेब जाधव वर्ष 2022 के गांधी पुरस्कार से सम्‍मानित

सर्वोदय समाज सम्मेलन में “कस्तूरबा गांधी : एक अनन्य नारी” पुस्‍तक का विमोचन

सेवाग्राम, वर्धा, 16 मार्च, 2023। 48वें सर्वोदय समाज सम्मेलन में सर्वोदय समाज और सर्व सेवा संघ के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इसमें देश भर से पधारे गांधीवादियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस वर्ष का विशेष स्थान है क्योंकि यह सर्वोदय समाज और सर्व सेवा संघ की स्थापना का हीरक जयंती वर्ष भी है।

सम्‍मेलन के दौरान वर्ष 2022 का गांधी पुरस्कार, सतारा, महाराष्ट्र के सतकार मूर्ति अन्नासाहेब जाधव को प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये की राशि और शॉल प्रदान की गई। वर्ष 2021 में शुरू किया गया गांधी पुरस्कार सर्वोदय विचारों को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले एक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता को दिया जाता है।

इस अवसर पर सतकार मूर्ति अन्ना साहेब जाधव ने बताया कि वह पिछले 50 वर्षों से सर्वोदय आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। चेंजमेकर्स के तौर पर हमें राजनीति को जनहित में लाना है। विनोबा के शब्दों में लोकहित कहा जाता है। इस अवसर पर पुरस्कार के प्रायोजक एसडीएम व गांधीवादी मदन मोहन वर्मा, उनकी पत्नी चित्रा वर्मा मौजूद रहीं तथा सम्मान प्रदान किए जाने के उद्देश्य पर अपनी बात रखी।

सम्मेलन में सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल द्वारा लिखित पुस्तक “कस्तूरबा गांधी : एक अनन्य नारी” और सर्व सेवा संघ का मुख पत्र सर्वोदय जगत के विशेषांक का विमोचन किया गया। कस्तूरबा गांधी : एक नारी पुस्तक के बारे में बताते हुए चंदन पाल ने कहा कि महात्मा गांधी या कस्तूरबा गांधी के जीवन पर बंगाली में बहुत कम किताबें उपलब्ध हैं या कम ही लिखी जाती हैं। उनके विचारों को युवाओं तक पहुंचाने का यह एक छोटा-सा प्रयास है। बहुत कम लोग जानते हैं कि कस्तूरबा गांधी दक्षिण अफ्रीका की पहली महिला सत्याग्रही थीं।

See also  स्थापना के दौर जैसी परिस्थितियों के बीच हो रहा है सेवाग्राम में सर्वोदय समाज सम्मेलन (Sarvodaya Samaj Sammelan)

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »