प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा कोरोना संक्रमण के बाद एम्स में भर्ती, सांस लेने में उन्हें कोई दिक्‍कत नहीं

8 मई 2021 प्रख्यात पर्यावरणविद एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा कोरोना वायरस के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुए हैं। श्री बहुगुणा जी की पत्‍नी विमला बहुगुणा ने सप्रेस प्रतिनिधि को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से बुखार व खांसी की की शिकायत थी। लेकिन फिलहाल सांस लेने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है। फिलहाल आक्‍सीजन लेबल भी ठीक चल रहा है। उम्र के दसवें दशक में पहुंच चुके बहुगुणा शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हो चुके हैं, उनकी नजर भी धुंधली पड़ चुकी है और धीमी आवाज में बात करते हैं।

श्रीमती विमलाजी ने बताया कि बहुगुणा जी को शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्‍टरों ने एतिहात के तौर पर आईसीयू में भर्ती किया था, लेकिन अभी उन्‍हें वार्ड में शिफट कर दिया गया है। वे कमजोरी महसूस कर रहे है।    

उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सुंदरलाल बहुगुणा को बुखार व खांसी की शिकायत थी। विमलाजी ने बताया कि बहुगुणाजी को अभी सांस लेने में कोई दिक्‍कत नहीं आ रही है। उनकी स्थिति सामान्य है और उनकी अन्य स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।

श्री बहुगुणाजी की पत्‍नी विमलाजी भी कुछ समय से बुखार से पीडित चल रही है। उन्‍होंने भी हाल ही में अपना टेस्‍ट कराया है, इसकी रिपोर्ट आना शेष है।

देशभर के पर्यावरण प्रेमियों ने श्री सुंदरलाल बहुगुणा के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना की है।  

See also  सुन्दरलाल बहुगुणाजी के फेफड़ों में संक्रमण, आक्‍सीजन सपोर्ट जारी है

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »