समाचार

पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति के लिए मप्र के 25 जिलों में एकता परिषद की पदयात्राएं शुरू

पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति के लिए मप्र के 25 जिलों में एकता परिषद की पदयात्राएं शुरू

मध्‍यप्रदेश के 25 जिलों के 45 ब्लॉकों, 1300 से ज्यादा गांवों से गुजरेगी पदयात्रा

भोपाल 11 सितंबर पर्यावरण, जलवायु संरक्षण और विश्व शांति स्थापना के उद्देश्य  से एकता परिषद 11 सितंबर 24 भूदान दिवस  से मध्यप्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जिलों के सैकड़ों गांवों में पदयात्राएं निकाल रही है 11 दिवसीय इन पदयात्राओं का समापन 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस पर होगा बता दे कि भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे की जयंती है, जो पूरे देश में भूदान दिवस के रूप में मनाई जा रही है

एकता परिषद के प्रदेश समन्वयक श्री डोंगर शर्मा ने बताया कि गांधीवादी चिंतक, अहिंसक और समानता आधारित समाज तथा विचार की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध संस्था के संस्थापक राजगोपाल पी.व्ही ( राजाजी)  विश्व शांति के लिए पूरी दुनिया को एकजुट करने के उद्देश्य से वर्तमान में कनाडा में पदयात्रा कर रहे हैं।

इस यात्रा के समर्थन में भारत में भी एकता परिषद ने विभिन्न राज्यों के सौ जिलों में आज से पदयात्राओं की शुरूआत की है  इसी क्रम में एकता परिषद द्वारा मप्र के भोपाल-नर्मदापुरम संभाग, ग्वालियर-चंबल संभाग, बुंदेलखंड, मालवा, विंध्य अंचल आदि के 25 जिलों में आज भूदान दिवस से विश्व शांति दिवस तक पदयात्राएं निकाली जा रही हैं यह पदयात्राएं प्रदेश के करीब 45 ब्लॉकों के 1300 से ज्यादा गांवों से होकर गुजरेंगी

एकता परिषद के वरिष्ठतम पदाधिकारी श्री अनीश कुमार ने बुधवार को भोपाल के समीपस्थ जिले सीहोर में पदयात्रा का शुभारंभ किया उधर परिषद के प्रदेश समन्वयक डोंगर शर्मा ने भितरवार के सहरिया आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्राओं की शुरूआत कराई। 

पदयात्रा के दौरान लोगों से उनके आजीविका से जुड़े मुद्दों, जरुरतों  को संकलित कर समस्याओं के समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाया जाएगा  साथ ही जनसमुदायों से पर्यावरण, जलवायु संरक्षण और विश्व शांति के विषयों को लेकर संवाद किया जाएगा यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज को अहिंसा, शांति और समरसता की दिशा में प्रेरित करेगी।

जुड़ें - हमारे व्हाट्सएप चैनल से

सप्रेस मीडिया - नवीनतम आलेख, रिपोर्ट, समाचार अपडेट सीधे अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें →

निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करें

आज के दौर में निष्पक्ष, स्वतंत्र और जन-सरोकार की पत्रकारिता को जीवित रखना बड़ी चुनौती है। विज्ञापनदाताओं और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त होकर आप तक सही और सटीक खबरें पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारी स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। आपकी दी हुई छोटी-सी सहयोग राशि हमें सच्ची पत्रकारिता करते रहने का संबल देगी।

सहयोग राशि →

नवीन आलेख