विधान सभा चुनाव 2023 : जल सहेलियों ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

बुन्देलखण्ड के गाँवों को पानीदार बनाने का जल सहेली कर रही हैं प्रयास

छतरपुर, 7 नवंबर। छतरपुर में जल सहेली फॉउण्डेशन द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 हेतु बुंदेलखंड के विशेष संदर्भ में जन घोषणा पत्र जारी किया गया। जल सहेलियों द्वारा विगत एक महीने से इस प्रक्रिया को शामिल किए जाने का काम किया जा रहा है । जल सहेलियों ने इस घोषणा पत्र में ऐसे प्रमुख मुद्दों को शामिल किया है, जिन मुद्दों को किसी भी राजनैतिक दल ने अपने घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया था।

इस घोषणा पत्र में मुख्य रूप से जल संकट, सूखा प्रबंधन, पलायन, शिक्षा, पोषण, रोजगार की समस्याओं को शामिल किया गया है।

जल सहेली लक्ष्मी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड एक ऐसा क्षेत्र है, जहां की भौगोलिक स्थिति पूरे प्रदेश से भिन्न है। इस क्षेत्र को विशेषकर सूखाग्रस्त क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। पिछले दो दशकों में एक दशक से ज्यादा का समय में इस क्षेत्र में सूखा का रहा है। यह इलाका मुख्य रुप से कृषि आधारित है, यही इस इलाके में लोगों की आजीविका का एकमात्र साधन है, ऐसे में बुंदेलखंड के असल मुद्दों को राजनैतिक दलों के वायदों में प्राथमिकता देने हेतु जन घोषणा पत्र बनाया गया है।

घोषणा पत्र में जल संकट समाधान के सन्दर्भ में मुख्य रूप से पुराने बुदेली-चंदेली तालाबों का पुनर्जीवन, सूखा न्यूनीकरण एवं राहत के योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन, जल साक्षरता को बढ़ाने के लिए शैक्षिक पाठयक्रमों में जल साक्षरता के विशेष विषय को जोडना, पोषण की स्थिति को सुधारने के लिए सामुदायिक पोषण वाटिकाओं के निर्माण सुनिश्चित कराना प्रमुख है।

जल सहेली पार्वती ने कहा कि सूखा, रोज़गार, खेती और खुशहाली के लिए हर पांच साल में वायदे तो किये जाते है लेकिन चुनावी माहौल खत्म होने पर यह वायदे केवल जुमले होकर रह जाते है या फिर जिन योजनाओं का निर्माण किया जाता है वह देश एवं प्रदेश के हिसाब से होती है जिससे योजनाओं का लाभ सही तौर पर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाता है। इस बार भी किसी भी राजनैतिक पार्टी के द्वारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र की समस्या को समझकर कोई अपना घोषणा पत्र नहीं बनाया है। ऐसे में इस विधानसभा चुनाव को लेकर बुंदेलखंड के असली सवालों और जनता के मुद्दों को राजनैतिक दलों के समक्ष रखने के लिए हम लोगों के द्वारा यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

See also  World Water Day : सूने हैं पनघट और प्यासे हैं पोखर-ताल

ग़ौरतलब है कि जल सहेली बुन्देलखण्ड के गाँवों में एक ऐसा सक्रिय संगठन है, जो बिना किसी आर्थिक लाभ के अपने गाँव को पानीदार बनाने में लगी हुई हैं । सभी जल सहेलियों ने इस घोषणापत्र में शामिल मुद्दों को सभी राजनैतिक दलों के घोषणा पत्र में शामिल करने की अपील की।

इस अवसर पर जल सहेली सुधा,सरोज दल, रानी, ममता सहित सभी जल सहेलियों  ने भी बुंदेलखंड के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।

Table of Contents

नीले धुएँ की धरती : ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’

समाज और सरकार चाहे तो पर्यावरण को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण अमरीका के टेनेसी और नार्थ कैरोलीना राज्यों की सीमाओं से लगा ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’ है। करीब सौ साल पहले कानून बनाकर प्रकृति को उसके

Read More »

पर्यावरण संरक्षण : केवल पौधारोपण नहीं, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है। जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपभोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास

Read More »

World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण पर टिका है भविष्य

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का प्रश्न आज पूरी मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित

Read More »