हिरोशिमा नागासाकी और नहीं, जन शिक्षा से होगा सब सही

हाऊल समूह ने शुरू की निःशुल्क लाइब्रेरी और फ़िल्म क्लब

इंदौर, 9 अगस्‍त। हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बमबारी की 77वीं वर्षगाँठ पर इंदौर में युवाओं व्‍दारा स्‍थापित हाऊल समूह ने मंगलवार को शहर के सुखलिया क्षेत्र में एक निःशुल्क लाइब्रेरी और फ़िल्म क्लब का उद्घाटन किया।

हाऊल क्लब के महासचिव प्रणय त्रिपाठी ने बताया कि कैसे 6 और 9 अगस्त के दिन हुई ये परमाणु बमबारी समस्त मानव जाति और मानव सभ्यता पर एक दाग है। उन्होंने बताया “सिर्फ एक वैज्ञानिक चेतना और श्रम से पूर्ण ज़िंदगी ही दुनिया को बेहतर बना सकती है और साथ ही अच्छी जिंदगी का रास्ता अच्छी किताबें, अच्छा सिनेमा और अच्छी कला से हो कर ही गुज़रता है। जन शिक्षा से ही आने वाले वक्त में इस तरह का नरसंहार या अपराध रोकना सम्भव होगा।”

उद्घाटन सत्र  के बाद ख्यात जापानी फिल्मकार शोही इमामुरा की हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बमबारी की घटना पर आधारित एक कृति ‘ब्लैक रेन’ का प्रदर्शन किया गया। फ़िल्म अगस्त के उस विभीषिका भरे दिन से शुरू हो कर युद्ध के बाद के जापान एवं उस समाज का सजीव चित्रण एवं आलोचनात्मक पहलु प्रस्तुत करती है।

कार्यक्रम में कला एवं अन्य विषयों के छात्रों की ख़ास उपस्थिति रही। फिल्म प्रदर्शनी के बाद उपस्थित सभी ने फ़िल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। कुछ विद्यार्थियों ने इस शुरुआत के लिए किताबें भी भेंट की।

कार्यक्रम के आयोजन में हाऊल समूह से ताशिव और संदीप मौजूद थे। व्यवस्था एवं प्रबंधन का काम हर्ष, निशिता, तनिष्क, अभिषेक एवं देव ने संभाला। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार हाऊल क्लब के महासचिव प्रणय ने माना।

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »