17 दिसंबर से राजगोपाल पी.व्ही. की अगुवाई में मुरैना से दिल्ली की ओर पद यात्रा

राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन को एकता परिषद ने दिया समर्थन

एकता परिषद के संस्थापक एवं सर्वोदय समाज के समन्वयक पी. वी. राजागोपाल किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसंबर की सुबह प्रयोग आश्रम तिलदा, रायपुर से मुरैना की ओर शुरू होने जा रही पदयात्रा में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से प्रांरभ हुए है। वे कवर्धा, मंडला, डिंडोरी, उमरिया होते हुए 14 दिसंबर की रात्रि विश्राम कटनी में करेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली बॉर्डर पर चले रहे किसान आंदोलन को एक पखवाड़े से ज्यादा वक्‍त हो गया है। देश भर के लाखों किसान इस मांग पर अड़े हुए हैं कि कुछ महीने पहले लागू किए गए किसान विरोधी कृषि क़ानून वापस लिए जाएं, लेकिन केन्द्र सरकार किसानों की बात मानने के बजाय उन कानूनों को सही ठहराने में लगी हुई है। खेती-किसानी के इस संकटपूर्ण समय में एकता परिषद ने राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

एकता परिषद के संस्थापक एवं गांधीवादी राजगोपाल पी.व्ही. की अगुवाई में 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कवर्धा तहसील से मध्यप्रदेश के मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, ललितपुर, झांसी, दतिया, ग्वालियर होते हुए मुरैना तक की जागरूकता यात्रा निकाली जा रही है। इसके बाद 17 दिसंबर से केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र मुरैना से दिल्ली की ओर पद यात्रा निकाली जाएगी।

पिछले चार महीने से अलग-अलग राज्यों में हो रहे किसानों के प्रदर्शन और किसान संगठनों की मांगों को सरकार ने नहीं सुना, तो किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इन कानूनों का प्रभाव सिर्फ किसानों पर नहीं पड़ेगा, बल्कि पूरे समाज पर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि किसानों के इस आंदोलन को देष के हर जन संगठन, समुदाय और वर्ग को साथ देना चाहिए।

See also  किसान हितैषी नये कृषि कानून के बाद भी देशभर के किसानों में हताश

एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रन सिंह परमार का कहना है कि ये कृषि सुधार कानून बड़े कॉरपोरेटों और विशाल कृषि व्यापार कम्पनियों सहित बड़े थोक व्यापारियों के पक्ष में बने हैं। किसान कल्याण की बज़ाय कॉरपोरेट कल्याण के कानून हैं। आज के किसान, कल के मजदूर बन जाएंगे। देश की एक बड़ी आबादी सुरक्षित आजीविका से बाहर हो जाएगी। शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण का परिणाम हम देख रहे हैं। आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत ही महंगी हो गई हैं। यही स्थिति सरकार खाद्यान के क्षेत्र में करने जा रही है, जिसका असर न केवल किसानों पर बल्कि हम सब पर पड़ने वाला है।

एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अनीष कुमार का कहना है कि जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर काम करते हुए एकता परिषद ने हमेशा किसानों के हित की बात की है, खासतौर से छोटे और सीमांत किसानों को। ऐसे में जब उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किसानों के नाम पर पर जो कानून बनाए गए हैं, उसका विरोध करते हुए एकता परिषद ने उनका साथ देने का निर्णय लिया है।

Table of Contents

नीले धुएँ की धरती : ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’

समाज और सरकार चाहे तो पर्यावरण को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण अमरीका के टेनेसी और नार्थ कैरोलीना राज्यों की सीमाओं से लगा ‘ग्रेट स्मोकी माउंटेन्स’ है। करीब सौ साल पहले कानून बनाकर प्रकृति को उसके

Read More »

पर्यावरण संरक्षण : केवल पौधारोपण नहीं, जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी

विश्व पर्यावरण दिवस केवल पौधे लगाने का संदेश नहीं देता, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान करता है। जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपभोग जैसे छोटे-छोटे प्रयास

Read More »

World Environment Day : पर्यावरण संरक्षण पर टिका है भविष्य

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का प्रश्न आज पूरी मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित

Read More »