फिर गूंजी ट्विटर पर डुमना के लिए पर्यावरण प्रेमियों की आवाज़

सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा # Leave Dumna Alone

जबलपुर, 26 जून 2021

मध्य प्रदेश में पर्यावरण को बचाने की बड़ी पहल शुरू हो गई है। जबलपुर में बक्स्वाहा की तर्ज पर आंदोलन हेतु लोग लामबंद होने लगे है।। एक ओर सरकार शहर के जंगली क्षेत्र को साफ करने की योजना में जुटी हुई है। वहीं प्रदेश के अधिकारियों का डुमना में विकास गतिविधियों के बुरे परिणामों के संदर्भ में ध्यानाकर्षण के लिए ट्विटर को एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया गया। पर्यावरण प्रेमियों के लिए 26 जून 2021 को एक ट्वीट स्टॉर्म की व्यवस्था की गई। इसका नतीजा रहा कि देश के कोने कोने से हजारों लोगों ने अपनी चिंताओं को ट्वीट किया। सोशल मीडिया में  ‘LEAVE DUMNA ALONE’ टैग करने के साथ 10k से अधिक संख्या के साथ #3 पर ट्रेंड कर रहा है। इसके पूर्व भी एक ट्वीट स्टॉर्म किया था (#savedumna) और 12.2k ट्वीट्स के साथ #12 पर ट्रेंड किए थे।

उल्‍लेखनीय है कि डुमना नेचर रिजर्व जबलपुर शहर से 10 किमी दूर है। डुमना एयरपोर्ट के रास्ते में पड़ने वाला यह रिजर्व 1058 हेक्टियर के भूभाग पर फैला हुआ है। अगर आप जंगल की सैर पर निकलेंगे तो यहां कई प्रजाति की पक्षियों के अलावा हिरन, जंगली शूअर, सियार, चीतल, साही और बंदर जैसे जीव जंतु आसानी से देखे जा सकते हैं। इस जगह को और बेहतर बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने यहां ट्रेकिंग, फिशिंग और जंगल में कैंप की सुविधा भी मुहैया कराई है। वहीं सरकार ने इन इलाके में स्‍थापित होने वाली परियोजनाओं की एक अंतहीन सूची तैयार की है, जिसमें, 4-5 स्टार होटल, ग्रीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रेलवे कार्यालय, लोकायुक्त कार्यालय, हवाई अड्डे के विस्तार आदि के लिए भूमि आवंटन किया जा रहा है।

डुमना को जबलपुर के ‘ऑक्सीजन सिलेंडर’ के रूप में भी जाना जाता है और डुमना में खंडारी बांध शहर की आबादी का लगभग 26% हिस्सा प्रदान करता है, जिसकी गणना की जाए तो 3,82,000 लोग को ताजा पेयजल मिलता है। ये परियोजनाएं इस आत्मनिर्भर पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट कर देंगी और खंडारी बांध को प्रदूषित करेंगी क्योंकि कुछ परियोजनाएं बांध के जलग्रहण क्षेत्र और वाटरशेड क्षेत्र में हैं, अगर विशेष रूप से ग्रीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बारे में बात की जाए।

वैश्विक जलवायु संकट के समय में, जिन लोगों को जनता ने वोट देकर सत्ता में बैठाया, वे न केवल जनता के लिए, बल्कि शहर के आगे आने वाली पीढ़ी के लिए भी जिम्मेदार हैं। आने वाले वक्‍त के लिए सभी के एक अच्छे जीवन, स्वच्छ हवा और पानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »