गांधी विचार को ध्‍वस्‍त करने वाले देश की बुनियाद गिरा रहे हैं : महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी

सर्व सेवा संघ परिसर, राजघाट से पुनर्निर्माण का संकल्प, सत्याग्रह आगे भी जारी रहेगा

वाराणसी, 19 दिसंबर। न्याय के दीप जलाएं-सौ दिनी सत्याग्रह के आज समापन दिवस पर सत्याग्रहियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के प्रपौत्र एवं जाने-माने लेखक तुषार गांधी ने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोग कायर हैं और गांधी से डरते हैं। ये गांधी विचार के परिसरों को मिटाने की साजिश में लगे हुए हैं। अगर उनकी कोशिश कामयाब होती है तो यह देश पराया हो जाएगा। इसलिए यह एक प्रकार का विचारधारा का युद्ध है। जैसे महात्मा गांधी ने 1942 में करेंगे या मरेंगे का नारा दिया था, उसी तरह का संकल्प आज फिर से लेना होगा।

तुषार गांधी ने कहा कि अगर यहां कोई अवैध मंदिर होता तो क्या मोदी उसे बुलडोजर से गिराते? परिसर को गिराने वाले इस देश की बुनियाद को गिरा रहे हैं, वे धर्म के आधार पर समाज को बांट रहे हैं। इस परिसर को जिन्होंने मलबे में बदल दिया है, उसी के कंकड़- पत्थर इनके विचारों के कब्र बनाने के काम आएंगे। I इसी हौसले के साथ यह सत्याग्रह आगे भी जारी रहेगा। इसे पूरे विश्व में फैलाया जाएगा और गांधी प्रतिमाओं के सामने शीश नवा कर पाखंड करने वाले वाली विचारधारा का पर्दाफाश किया जाएगा।

इस मौके पर सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने कहा कि सर्व सेवा संघ परिसर प्रेरणा का स्थान है, गांधी विचार को चारों तरफ फैलाने का स्थान है, शांति के सैनिकों को तैयार करने का स्थान है, चंबल के बागियों को सही रास्ते पर ले आने के उद्यम का स्थान है, यह नागालैंड -मिजोरम में शांति प्रयासों का स्थान है। इस स्थान को नष्ट कर केंद्र की सरकार और उसकी पोषक सांप्रदायिक विचारधारा ने राष्ट्र की बुनियाद पर बुलडोजर चलाकर आघात किया है। जिस तरह चंबल के बागियों को सही रास्ते पर लाया गया उसी तरह सत्ता के अहंकारियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। हमारे सत्याग्रह का यही उद्देश्य है।

See also  वाराणसी : सर्व सेवा संघ भवनों को जमींदोज करने की कार्यवाही पर फिलहाल रोक

गिरते तापमान और ऊंचे इरादों के बीच देशभर से जुटे गांधीजन एवं परिवर्तनवादी समाजकर्मी सुबह 6 बजे से पहले ही सर्व सेवा संघ, राजघाट परिसर के गेट के सामने इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। हमेशा की तरह सुबह 6 बजे ही विद्याधर मास्टर की आवाज गूंजी महात्मा गांधी अमर रहें और आज के सत्याग्रह का आरंभ हुआ। सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष सुगन बरंठ, नंदलाल मास्टर और अशोक भारत ने सर्वधर्म प्रार्थना का सूत्र संचालन किया।

इसके बाद राजघाट से शास्त्री घाट तक की प्रभात फेरी शुरू हुई, जो 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 8:30 बजे समारोह स्थल पहुंची। राजघाट से प्रारंभ प्रभात फेरी में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार, मैग्सेसे सम्मान से सम्मानित संदीप पांडे, समग्र ग्राम सेवा संघ के सवाई सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज, रंजू सिंह, जागृति राही, प्रबंधक ट्रस्टी शेख हुसैन, मंत्री अरविंद कुशवाह, अरविंद अंजुम, सत्येंद्र सिंह, लोकतांत्रिक जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय समिति के सदस्य सुशील कुमार, समाजवादी नेता डॉ. सुनीलम, भारत जोड़ो अभियान के शाहिद कमाल, ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के अशोक मानव, यूसुफ मेहर अली केंद्र की गड्डी, किसान नेता दशरथ भाई, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, कर्नाटक के मल्लिकार्जुन, दयानंद पाटिल,  ऊषा विश्वकर्मा, महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रमेश दाने, झारखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष शंकर राणा, सर्वोदय समाज के पूर्व संयोजक प्रोफेसर सोमनाथ रोड़े, लोक समिति के संयोजक कौशल गणेश आजाद, अभिमन्यु भाई, फरीद आलम, सिराज अहमद, पूनम, सोनी, फादर जयंत, फादर आनंद, जोखन सिंह यादव, शिवजी सिंह, प्रदीप प्रियदर्शी, ईश्वर चंद्र, संजीव सिंह सतेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

See also  गांधी विद्या संस्थान पर कब्जे के खिलाफ दिल्ली में जुटे देशभर के गांधीजन

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »