विश्व जल दिवस के निमित्‍त 23 मार्च को ‘क्‍या पानीदार रहेगी हमारी दुनिया?’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

इंदौर, 20 मार्च। जल संकट और पर्यावरणीय असंतुलन के बढ़ते खतरों के बीच ‘सेवा-सुरभि’ संस्था द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर ‘क्या पानीदार रहेगी हमारी दुनिया’ विषय पर एक महत्‍वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 23 मार्च को दोपहर 3.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब के माथुर सभागृह में होगा।

सेवा सुरभि के संयोजक ओम नरेडा, कुमार सिद्धार्थ, संजय पटेल एवं ओ.पी. जोशी ने बताया कि शहरों के बढ़ते दायरे, हर दिन बढ़ती आबादी और खेती में ट्यूबवेल व नलकूपों की बढ़ती निर्भरता ने जल संकट को और गहरा कर दिया है। पानी की महत्ता को अनदेखा करने की प्रवृत्ति और बिगड़ता पर्यावरण मिलकर भविष्य के लिए गंभीर चेतावनी दे रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा? या फिर जल संकट एक ऐसी कड़वी सच्चाई बन जाएगा जिससे बचना असंभव होगा? ऐसे में ‘सेवा-सुरभि’ संस्था ने इस विषय पर मंथन के लिए एक परिचर्चा का आयोजन किया है। कार्यक्रम में जल संरक्षण, शहरीकरण, जल स्रोतों के सूखने, नदियों के प्रदूषण, बढ़ती जनसंख्या के प्रभावों एवं जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरों पर चर्चा होगी।

इस महत्‍वपूर्ण विचार-विमर्श में तीन प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार रखेंगे उनमें दिल्‍ली से वरिष्ठ लेखक और पर्यावरणीय विषयों के जानकार श्री पंकज चतुर्वेदी प्रमुख वक्‍ता होंगे, जो पिछले 4 दशकों से देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। दूसरे वक्‍ता श्री शिवम वर्मा , निगमायुक्त, इंदौर होंगे, जिन्होंने शहर में जल प्रबंधन और स्वच्छता को लेकर कई अहम परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। तीसरे वक्‍ता के तौर पर पर्यावरण मुददों के जानकार एवं जीएसआईटीएस के डॉ. संदीप नारुलकर होंगे। वे जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण पर गहन शोध कर चुके हैं। इस मौके पर शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति से संभव हो सकेगी।

See also  इंदौर शहर में आ रहे नर्मदा के पानी का 45 प्रतिशत हिस्सा हो रहा बर्बाद, चौथे चरण की फिलहाल जरुरत नहीं

यह परिचर्चा न केवल विशेषज्ञों तक सीमित रहेगी, बल्कि इसमें आम नागरिक भी भाग लेकर अपने विचार रख सकेंगे। यह एक ऐसा मंच होगा जहां जल संरक्षण के ठोस उपायों पर चर्चा होगी और समाज को जागरूक करने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाएंगे।

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »