जलवायु परिवर्तन : वैश्विक तापमान को 1.5°C तक सीमित करने को हुए एकमत G7 देश

यूके, यूएस, कनाडा, जापान, फ्रांस, इटली और जर्मनी के पर्यावरण मंत्रियों ने वर्चुअली बैठक में लिया हिस्‍सा

वैश्विक तापमान को दो डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के अपने पिछले लक्ष्य के मुक़ाबले एक बेहद महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर सहमत होते हुए G7 देशों के पर्यावरण मंत्रियों ने सहमति व्यक्त की है कि वे वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5°C तक सीमित करने के अनुरूप अपने जलवायु लक्ष्य तय करेंगे।

इन मंत्रियों ने 2021 के अंत तक गरीब देशों में कोयले से चलने वाले बिजली स्टेशनों के प्रत्यक्ष वित्त पोषण को रोकने के लिए भी सहमति व्यक्त की है। यह निर्णय गरीब देशों में कोयला बिजली में निवेश करने वाले बैंकों को एक स्पष्ट संदेश भी भेजेगा।

इस निर्णय में वन्य जीवन को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को सोखने में मदद करने के लिए 2030 तक प्रकृति के लिए 30% भूमि की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता भी है। यूके, यूएस, कनाडा, जापान, फ्रांस, इटली और जर्मनी के पर्यावरण मंत्रियों ने G7 की इस बैठक में वर्चुअली भाग लिया और इस बैठक ने जून में कॉर्नवाल में होने वाली इन नेताओं की सभा के लिए भूमिका बना दी है।

इस बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, वे नवंबर में ग्लासगो में होने वाली महत्वपूर्ण वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन, जिसे COP26 कहा जाता है, की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि यह मंत्री अमीर देशों के ऊर्जा थिंक टैंक, अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की हालिया रिपोर्ट से काफी प्रभावित थे।

अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अध्ययन में कहा गया है कि अगर दुनिया सदी के मध्य तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन तक पहुंचना चाहती है, तो अब से कोई नया कोयला, तेल या गैस विकास नहीं हो सकता है। G7 मंत्रियों ने सहमति व्यक्त की कि भारत और इंडोनेशिया जैसी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं को स्वच्छ प्रौद्योगिकी प्राप्त करने में मदद करने के लिए बहुत अधिक नकदी की आवश्यकता है।  इस फैसले को 4 जून को G7 वित्त मंत्रियों की बैठक में आगे बढ़ाया जाएगा।

See also  विश्व-समाज की जिम्मेदारी है, पृथ्‍वी को बचाने की

इस बैठक के अंत में मंत्रियों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है: “हम कार्बन-गहन अंतरराष्ट्रीय जीवाश्म ईंधन ऊर्जा के लिए नए प्रत्यक्ष सरकारी समर्थन को समाप्त कर देंगे।”  इसका सीधा मतलब कोयला और तेल से है और अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अध्ययन के निष्कर्ष के अनुरूप है।

जापान और कोरिया अब कोयले में निवेश नहीं करेंगे
इस मंत्री समूह के फ़ैसले का प्रभाव या नतीजा ये होगा कि जापान, जो कि एक प्रमुख वैश्विक कोयला निवेशक के रूप में पहचाना जाता था, वो अब कोयले में निवेश नहीं करेगा और सिर्फ चीन ही विश्व में कोयले के अंतिम प्रमुख समर्थक के रूप में अलग-थलग दिखाई देगा। यह साफ़ है कि फ़िलहाल कोयले के इस्तेमाल का समर्थन विशेष रूप से ज़्यादा है और अगर इस इस्तेमाल को बंद कर दिया जाता है तो इसका मतलब है कि कोरिया और जापान विदेशी कोयला आयात समर्थन छोड़ देंगे। सिर्फ चीन ही दक्षिण पूर्व एशिया में विदेशी कोयले के अंतिम प्रमुख फंडर के रूप में अलग थलग पड़ जायेगा।

आईए, एक नज़र  डालते है इस बैठक में लिए गए फैसलों पर

  • सरकार की नीतियां 1.5 C के आधार पर होंगी और इसके लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को प्रेरित करने के लिए कमिटेड होंगे ।
  • ‘2020 के दशक में एम्मीशन में गहरी कमी के लिए प्रतिबद्ध, 2030 के दशक में कोयले के इस्तेमाल से दूरी बनाना और अपनी बिजली परियोजनाओं को डीकार्बोनाइज करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे ।
    -2021 के अंत तक थर्मल कोयला बिजली उत्पादन के लिए अंतरराष्ट्रीय सरकारी समर्थन बंद किया जाए।
  • तापमान को 1.5 C पहुंच के भीतर रखने के लिए फॉसिल फ्यूल के लिए नए अंतरराष्ट्रीय सरकारी समर्थन को रोकें।
  • सार्वजनिक वित्त को 2020 में पेरिस समझौते के 1.5 C के लक्ष्य के साथ आधारित करें और सभी बहुपक्षीय विकास बैंकों (यानी विश्व बैंक) से “इस प्रयास में शामिल होने के लिए” कहें।
  • COP 26 से भी पहले विकासशील देशों को नई जलवायु वित्त सहायता प्रदान करें ।
  • 2030 तक प्रकृति की वापसी के लिए वैश्विक लक्ष्य पर सहमति करें और विश्व स्तर पर कारोबार वाली वस्तुओं में वनों की कटाई को कम करने के लिए नीतियां और कानून पेश करना।
See also  Global Warming : पृथ्वी की सेहत की चिंता करना भी जरुरी

बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में साफ़ कहा गया है कि “कोयले में लगातार होने वाला अंतर्राष्ट्रीय निवेश अब बंद होना चाहिए और 2021 के अंत तक बेरोकटोक अंतरराष्ट्रीय थर्मल कोयला बिजली उत्पादन के लिए नए प्रत्यक्ष सरकारी समर्थन का पूरी तरह अंत होना चाहिए और इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए कमिटेड होना होगा।”

अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जेनिफर टोलमैन, वरिष्ठ नीति सलाहकार, E3G ने कहा, “यह बैठक 1.5 डिग्री को अपनी पहुंच में रखने के लिए एक इंजन की तरह काम करेगा और एक परिवर्तन की नींव रखेगा। स्वास्थ्य और ऋण संकट का सामना करते हुए हरित क्रांति का समर्थन करने वाले गैर G7 देशों का समर्थन इस प्रस्ताव में न केवल उल्लेखनीय वृद्धि करेगा बल्कि कोयले तथा सभी इंटरनेशनल फॉसिल फ्यूल निवेशों के लिए सार्वजनिक वित्त को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के रूप में जून G7 शिखर सम्मेलन एक स्पष्ट परीक्षा के रूप में साबित होगा।”

Luca Bergamaschi

आगे, लुका बर्गमास्ची, सह-संस्थापक, ईसीसीओ (रोम स्थित थिंक टैंक) ने कहा, “मीटिंग का नतीजा है कि जलवायु और प्रकृति के लिए प्रमुख पश्चिमी महाशक्तियों के सहयोग के कारण ये परिवर्तन रीसेट और फिर से लॉन्च किया जा रहा है। यह COP 26 के प्रति सकारात्मक प्रभाव की शुरुआत हो सकती है। G7 जलवायु मंत्री सुन रहे हैं, अब सभी G 20 देशों को भी ऐसा करने की आवश्यकता है। यह अगली G7 वित्त और नेताओं की बैठकों से पहले एक महत्वपूर्ण कदम है।”

बर्निस ली, अनुसंधान निदेशक

अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बर्निस ली, अनुसंधान निदेशक, फ्यूचर्स; संस्थापक निदेशक, हॉफमैन सेंटर फॉर सस्टेनेबल रिसोर्स इकोनॉमी ने कहा, “यह G7 घोषणा चीन को अकेले विदेशी कोयला बिजली संयंत्रों के एकमात्र फंडर के रूप में छोड़ देती है। बीजिंग पहले ही संकेत दे चुका है कि वह बांग्लादेश में कोयला फंडिंग छोड़ रहा है, और मुझे लगता है कि यह उसकी निर्यात वित्त रणनीति पर और सवाल उठाएगा। क्या चीन वास्तव में क्या किसी उद्योग के लिए आखिरी पायदान पर खड़ा होना है?”

See also  पर्यावरण बिगड़ने के दुष्प्रभाव से चिंतित विश्व

कोयला बिजली पावर प्लांट्स को चरणबद्ध तरीके से खत्म करना जरूरी कदम

एम्बर के वरिष्ठ बिजली विश्लेषक डेव जोन्स

लंदन स्थित वैश्विक ऊर्जा थिंक टैंक, एम्बर के वरिष्ठ बिजली विश्लेषक डेव जोन्स के अनुसार, “अधिकांश G7 देशों ने पहले ही 2030 के लिए प्रतिज्ञा कर रखी है, और जब इसकी शुरूआत हुई है तो इनके लिए योजनाएं भी बनीं हैं इसलिए इस निष्कर्ष पर पहुंचने की ये संभावनाऐं भी बहुत ज़्यादा है: कोयला बिजली पावर प्लांट्स को चरणबद्ध तरीके से खत्म करना पहला आवश्यक कदम है, और इसके तुरंत बाद गैस पावर को भी चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की आवश्यकता है ताकि पूरे बिजली क्षेत्र को 2035 तक डीकार्बोनाइज किया जा सके।”

अंत में टियरफंड में एडवोकेसी एंड इन्फ्लुएंसिंग के निदेशक, रूथ वैलेरियो, ने कहा, “G7 राष्ट्र दुनिया में सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वालों देशों में से हैं और उनके एनर्जी निर्णय पहले से ही उन समुदायों में काफी समस्या पैदा कर रहे हैं जहां टियरफंड काम करता है। कोयले के इस्तेमाल को धीरे धीरे समाप्त करने के कमिटमेंट की सख्त जरूरत है, अगर हम ग्लोबल हीटिंग को 1.5 ℃ से नीचे रखना चाहते हैं तो G7 देशों को अब सभी फॉसिल फ्यूल के समर्थन को बंद करने की जरूरत है और उन लोगों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम से कम हो, जिन्होंने पर्यावरण को कम प्रभावित किया है।”

Source: Climate कहानी

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »