मणिपुर के महामहिम राज्यपाल के साथ गांधीजनों की शांति प्रयासों को लेकर सकारात्मक चर्चा

गांधीवादी संगठनों का प्रतिनिधि मंडल शांति संदेश के साथ मणिपुर पहुंचा

मणिपुर, 1 अगस्‍त। देश के विख्यात गांधीवादी एवं चंबल में गांधीवादी प्रयासों से शांति का प्रयोग करने वाले राजगोपाल पीव्‍ही के आव्‍हान पर तीन सदस्यीय शांति प्रतिनिधि मंडल को आज मणिपुर पहुंचा है,  जिसमें एकता परिषद  मणिपुर के ऋषि कांत शर्मा, श्रीमती विद्याराणी, सुश्री तान्या, देवेन के अलावा राष्ट्रीय युवा योजना के राष्ट्रीय सचिव श्री रन सिंह परमार, एकता  परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश शर्मा एवं  जयजगत अभियान  के प्रतिनिधि अनीशकुमार शामिल हैं।

शांति के प्रयासों के लिए इस प्रतिनिधिमंडल ने आज महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि राजनीति तथा समूहों से ऊपर उठकर शांति के प्रयास करना जरूरी है। वे हर प्रकार के शांति के प्रयासों को सहयोग करने के लिए तैयार है। राज्यपाल महोदया सभी रिलीफ शिविरों में रहने वाले परिवारों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं। गांधीवादी राजगोपाल पीव्‍ही के लिए भी संदेश दिया है कि वे यहां आएं और शांति के प्रयास में मदद करें । ज्ञातव्य है कि राज्यपाल महोदया मणिपुर में शांति लाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं तथा महिलाओं के बीच बैठ कर उनकी समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान करने का प्रयास करतीं हैं उससे उनके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।

यह प्रतिनिधि मंडल अलग-अलग समूहों से संवाद कर शांति बहाल करने की संभावनाओं को तलाश करेगा, साथ ही पिछले तीन महीने में मणिपुर में हुए सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान का अनुमान भी लगाएगा। गांधी के देश में जब तक कहीं भी आपसी मनमुटाव या टकराव या हिंसा की स्थिति पैदा होती है तब सरकार और समाज की प्राथमिकता जल्द से जल्द शांति बहाल हो इसका वातारण बनाने की जरूरत है।

See also  युद्ध की बजाए अहिंसा से ही संभव है, शांति और न्याय

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »