सर्व सेवा संघ परिसर ध्वस्तीकरण के विरोध में नागेपुर में काली पट्टी बांध धरना प्रदर्शन

मिर्जामुराद, वाराणसी 13 अगस्‍त। जिला प्रशासन वाराणसी द्वारा राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ साधना केंद्र के ध्वस्तीकरण के विरोध में रविवार को आदर्श ग्राम नागेपुर में गांधीवादियों ने लोक समिति कार्यकर्ता व ग्रामीणजनों के साथ मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया गया। गांव के लोक समिति आश्रम से अम्बेडकर पार्क तक सैकड़ों की संख्या में आकर पैदल मार्च किया। आम जनों ने प्रशासन व सरकार के मनमानी के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी बांध कर रैली निकालकर काला दिवस मनाया। रैली के दौरान लोग हाथ में क्षुब्ध हृदय है, बंद जुबान लिखे तख्तियां लेकर ‘सर्व सेवा संघ पर अवैध कब्जा बंद करो’, ‘गांधी विचार पर हमला नहीं सहेंगे‘, ‘महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण, विनोवा भावे अमर रहे’ के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

महात्‍मा गांधी, जय प्रकाश नारायण विरासत संघर्ष समिति के संयोजक रामधीरज भाई ने बताया कि कल 12 अगस्त को सरकार ने सर्व सेवा संघ की ऐतिहासिक इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। मुगल काल और ब्रिटिश काल में इक्के-दुक्के उदाहरण मिलते हैं, जब बादशाहों, नवाबों, अंग्रेज अधिकारियों ने हुकूमत का विरोध करने वालों के घरों को नष्ट कर दिया। जमीदारों और राजाओं के रियासतों को छीन लिया था, लेकिन आजाद भारत में भारत को आजाद कराने वालों के घरों को, समाज के निर्माण में लगी संस्थाओं को भी गिरा दिया जाएगा, यह मैंने सपने में भी नहीं सोच सकता था। हम कोई राष्ट्र विरोधी लोग नहीं थे।

धरना का नेतृत्व कर रहे लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि इस घटना से यह साफ हो गया है कि पहले इन लोगों ने गांधी को गोली मारा था, अब गांधी – विचार को नष्ट करना चाहते हैं। लेकिन गांधी विचार मरेगा नहीं, हम ऐसे 100 केंद्र खड़े करेंगे। किताबें फिर से छापेंगे, लाइब्रेरी बनाएंगे। जनता के बीच जाएंगे और सच्चाई बताएंगे, लोकतंत्र के लिए लड़ेंगे।

See also  हमें चंपारण वाला गांधी चाहिए, यात्रा ने उस चंपारण वाले गांधी को जगाया है

 ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार अब इस जमीन को जबरदस्ती हड़पना चाहती है। जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, हम इस धरोहर को बचाने के लिए इसी तरह विरोध करते रहेंगे।

धरने में नन्दलाल मास्टर,मुकेश प्रधान,रामधीरज भाई,जागृति राही,अनूप श्रमिक,शर्मिला,उर्मिला, महेंद्र राठौर, विनोद,  ईश्वरचंद त्रिपाठी , अमित, राजेशसिंह, प्रियंका, रचना, वंदना अनीता, सोनी, श्यामसुंदर, पंचमुखी, रामवचन, शिवकुमार, सरोज, मधुबाला, अरविन्द, संजू तारा, बाबा, प्रमिला, सीता, तारा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। धरने की अध्यक्षता मुकेश प्रधान और संचालन नंदलाल मास्टर ने किया।

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »