हमारे देश में लोकतंत्र Democracy नागरिकों के कारण बचा है और नागरिकों के कारण ही बचेगा

अभ्यास मंडल की 62 वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला में सांसद मनीष तिवारी का व्‍याख्‍यान

इंदौर, 17 मई। सांसद एवं कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकतंत्र Democracy की रक्षा के लिए संवैधानिक संस्थाओं को चुनौतियों से बचाना नागरिकों की जिम्मेदारी है। हमारे देश में लोकतंत्र Democracy नागरिकों के कारण ही बचा है और नागरिकों के कारण ही बचेगा।

मनीष तिवारी आज यहां अभ्यास मंडल की 62 वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के चौथे दिन जाल सभागृह में संबोधित कर रहे थे।

वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में नागरिकों की भूमिका विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में नागरिकों की भूमिका तो उस वक्त भी महत्वपूर्ण थी, जब देश की नागरिकता भी नहीं थी। हम गुलाम थे। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद पूरे देश का भ्रमण किया। उन्होंने आवाम को जागरुक और लामबंद किया। गांधीजी ने ऐसा प्रयोग किया कि दुनिया के इतिहास में पहली बार लहर पर भी राज करने वाली ब्रिटिश सरकार से देश को आजादी दिलाई। यह कोशिश इसलिए कामयाब हुई क्योंकि महात्‍मा गांधी ने देश की जनता को जागरूक किया।

वर्तमान परिदृश्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश बचेगा तो नागरिकों के द्वारा संविधान की रक्षा किए जाने से ही बचेगा। यही  नागरिकों का सबसे बड़ा कर्तव्य है। जब भी देश तरक्की करते हैं तो उसका कारण उस देश के मूल सिद्धांत के बरकरार रहना है। वर्ष 1945 से लेकर 1960 तक की अवधि में विश्व के जितने भी देश आजाद हुए उन सभी में भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसमें लोकतांत्रिक परंपरा निरंतर रही है। हमारे देश में संसदीय प्रणाली, न्यायपालिका और मीडिया के द्वारा गंभीर उत्तरदायित्व का निर्वहन किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में इन संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर चुनौती सामने आई है।

See also  राजदंड से सजाया गया लोकतंत्र

उन्होंने कहा कि वर्ष 1952 से लेकर 1971 तक हर वर्ष में हमारे देश की संसद 120 से 130 दिन तक चलती थी। अब संसद बमुश्किल पूरे साल में 60 से 62 दिन चलती है। प्रदेश की विधानसभाओं की स्थिति तो और भी ज्यादा खराब है। केरल सहित कुछ प्रदेश ऐसे हैं जहां पूरे साल में विधानसभा का सत्र 20 से 25 दिन ही चलता है। अब ऐसा लगने लगा है कि लोकतांत्रिक संस्था में लोकतंत्र खत्म होने लगा है। किसी भी व्यक्ति को सांसद और विधायक पद के लिए चुनाव तो नागरिक जीताते हैं लेकिन वह व्यक्ति संसद और विधानसभा में जाकर अपने क्षेत्र के लोगों की भावना या खुद की अंतरात्मा के आधार पर कोई बात भी नहीं कह सकता है। यदि वह कहने की कोशिश करेगा तो उसे सदन से निकाल दिया जाएगा। यह सबसे बड़ी दुविधा है। हमारे देश के संविधान के दसवें अध्याय पर पुनर्विचार किए जाने की जरूरत है।

तिवारी ने कहा कि नया कानून बनाते समय यह दावा किया जाता है कि आया राम – गया राम की प्रक्रिया को रोका जाएगा लेकिन कानून के बनने के बाद रिटेल में होने वाला यह काम होलसेल में होना शुरू हो जाता है। अब हमारे देश में सांसद तो सरकार और जनता के बीच का चेहरा बनकर रह गया है। न्यायपालिका की निष्पक्षता की रक्षा करना नागरिकों का सबसे बड़ा धर्म है। यदि सरकार से भरोसा उठता है तो हम न्यायपालिका के पास जाते हैं लेकिन यदि वहां से भरोसा उठ गया तो फिर कहां जाएंगे ? पिछले कुछ वर्षों में यह धारणा बनी है कि न्यायपालिका पर दबाव डाला गया है। जज हमेशा अपनी बात फैसले के माध्यम से बोलते हैं। किसी भी मामले की कोर्ट में सुनवाई के समय सोशल मीडिया पर जो ट्रोलिंग होती है, वह शर्मनाक है ।

See also  76वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष : छोटे राज्यों का लोकतंत्र

उन्होंने कहा कि हमेशा तो यह होता था कि मीडिया सरकार को कंट्रोल करने का काम करता था लेकिन पिछले 9 वर्षों से हम देख रहे हैं कि मीडिया विपक्ष को कंट्रोल करने का काम कर रहा है । दरअसल हमारे देश में मीडिया का कोई रेवेन्यू मॉडल ही नहीं है। मीडिया की 95% आय विज्ञापन पर आधारित है वह आत्मनिर्भर नहीं है। वर्ष 1974 में राज्यसभा में आरके मिश्रा ने कहा था कि प्रेस आजाद नहीं है बल्कि प्रेस के मालिक और मैनेजर आजाद है। यह बात आज भी सच साबित होती हुई नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में चाहे लाखों कमियां हैं, उसके माध्यम से घृणा फैलाने का काम किया जाता है लेकिन इस मीडिया से ही लोगों को अपनी बात कहने का रास्ता मिला है । अराजकता का प्रतिबिंब समझा जाने वाला इंटरनेट मीडिया मानवता के लिए सफल हो गया है।

नागरिकों को यह चिंता करना होगी कि क्या लोकतंत्र गोदी मीडिया से चलेगा ? आज गोदी इनकी है कल हमारी हो सकती है। मीडिया के लिए भी बेंच मार्क तय कर दिए जाना चाहिए। हमारे देश में लोकतंत्र बचेगा तो यहां के आवाम की वजह से बचेगा। राजनीतिक दलों को यह भ्रम है कि अपने बूते पर जीत कर आते हैं। हमारे देश में सत्ता परिवर्तन तभी होता है जब जनता विपक्ष में आ जाती है । अच्छे लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि परिवर्तन होते रहना चाहिए और सरकार आती-जाती रहना चाहिए।

प्रारंभ में अतिथि का स्वागत राजेंद्र बिल्लोरे, रेहाना खान, हबीब बेग, मौसम राजपूत, डा ओ पी जोशी, आदित्य सेंगर ने किया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मनीषा गौर ने किया। अतिथि को स्मृति चिन्ह डॉ एस एल गर्ग ने भेंट किया। अंत में आभार प्रदर्शन श्याम सुंदर यादव ने किया।   

See also  विपक्ष नहीं ! जनता की एकता से डरना चाहिए !

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »