नफ़रत के दौर में यह यात्रा दे रही है अमन और शांति का संदेश – एडवोकेट अर्चना

वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा का 13वां दिन

जगतपुर 14 अक्टूबर। ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा आज अपने 13वें दिन सुबह 7 बजे रायबरेली ज़िले के ऊँचाहार से आगे बढ़ी। ऊँचाहार बाज़ार में स्थानीय लोगों ने पदयात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ऊँचाहार बस स्टॉप पर एक सभा का भी आयोजन किया गया । इसके बाद पदयात्रियों ने ऊँचाहार कचहरी में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस बाद यात्रा नेवादा पहुंची जहां व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बशिष्ठ सिंह बग्गा की अध्यक्षता में ऊंचाहार व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र मौर्या, फिरोज एवं अन्य साथियों ने मामा ढाबे पर पदयात्रियों का स्वागत किया।पदयात्रा टीम द्वारा उनको और टीम के साथियों को गांधी की आत्मकथा एवं सर्व सेवा संघ द्वारा प्रकाशित नई पुस्तक “आरोपों की आंधी में अडिग गांधी” भेंट की गई।  

स्वराज अभियान से जुड़ी रायबरेली की एडवोकेट अर्चना श्रीवास्तव पदयात्रा के रायबरेली पड़ाव की स्थानीय संयोजक है।। उन्होंने पदयात्रा के समर्थन में कहा कि यह यात्रा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। बनारस स्थित सर्व सेवा संघ परिसर पर सरकार द्वारा अन्यायपूर्ण तरीके से कब्जा किया गया था। हम उस आंदोलन का हिस्सा थे और आगे भी अपना समर्थन देते रहेंगे।

आज देश में नफ़रत का माहौल फैलाया जा रहा है, जबकि हमें बंधुत्व और सामाजिक समरसता की पहले से अधिक आवश्यकता है। ऐसे समय में यह यात्रा शांति, अमन और सद्भाव का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। गांधीजी के विचारों को आज के समय में लागू करने की सबसे अधिक जरूरत है।

See also  गांधी जयंती : महात्‍मा गांधी महज़ सिद्धांत नहीं सरल व्यवहार है

हमने देखा कि कैसे सरकार ने सोनम वांगचुक के अहिंसक आंदोलन को दबाने की कोशिश की। ऐसे में यह आवश्यक है कि लोग अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक हों और अन्याय के खिलाफ खड़े हों।

दोपहर में पदयात्रा जगतपुर की ओर अग्रसर हुई। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जलपान की व्यवस्था किया एवं पदयात्रियों का मनोबल बढ़ाया । शाम को पदयात्रा गणेश बक्श हरिवंश बहादुर महाविद्यालय पहुंची, जहाँ रात्रि विश्राम का प्रबंध किया गया ।

कार्यक्रम में पदयात्री अरविंद कुशवाहा, अरविंद अंजुम, रामधीरज, सोमनाथ रोड़े, रमेश दाने, शिव, लता ताई, बेबी वाईकर, माया ढंडे, , अनिल, मुस्तफा, किरण, रेणु शामिल हुए। इसके अलावा नंदलाल मास्टर, श्यामधर तिवारी, सरिता बहन, डॉ.  जीतेन नंदी, ध्रुव भाई, विद्याधर, जोखन यादव, सिस्टर फ्लोरीन, निधि,अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार,  समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, अनोखेलाल,, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीबा, प्रवीण वर्मा, नीरज राय, नितिन कुमार, राहुल शर्मा, विकास कुमार, ईश्वरचंद्र, , महेश भाई, माणिकचंद, आर्यभट्ट महंत, सचिन, शिराज़ अहमद और स्थानियों समेत 90 से अधिक लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों में अर्चना , पंकज त्रिपाठी, मोहम्मद हाशिम, वीके शुक्ला, शिव प्रताप, इंद्रेश, रामविलास, ललित आदि शामिल हुए।  

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »