अट्ठारह राज्यों की 2.5 लाख छात्राओं के लिए वर्ष 2025-26 की अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू

वर्ष 2024-25 में मध्य प्रदेश में 18,000 से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई

भोपाल, 11 सितंबर । अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन के जिला संस्थान द्वारा वार्षिक कार्यक्रम “सफ़र –शिक्षा से समाज तक” का आयोजन भोपाल में संयोजित किया गया। इस आयोजन में संस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों को कार्य प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल जिले के सभी विकासखंडों में फ़ाउण्डेशन द्वारा किये जा रहे शिक्षकों के पेशेवर विकास संबधी कार्यों पर विस्‍तार से चर्चाएं हुई। एक बड़ी स्क्रीन पर पिछले वर्ष विभिन्‍न क्षेत्रों में किये गए शैक्षिक गतिविधियों/ कार्यों की वीडियो क्लिप के माध्‍यम से प्रदर्शन किया गया ।

विगत अकादमिक वर्ष 2024-25 में निपुण शिक्षण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शिक्षकों के साथ कक्षा शिक्षण, डेमो कक्षाओं एवं शैक्षिक संवाद व माध्यमिक शिक्षकों के साथ किए गए विभिन्न कार्यों को उल्लेखित गया। शाला पूर्व शिक्षा के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे अकादमिक प्रयासों को भी साझा किया गया। युवाओं के साथ संस्थान के कार्य, जिनमें समाज में सृजनात्मक योगदान, संवैधानिक मूल्यों की समझ तथा परिवेश में सकारात्मक बदलाव लाने पर किए जा रहे प्रयासों को भी प्रस्तुत किया गया। इसमें शामिल आमंत्रित पदाधिकारियों ने केवल उपलब्धियों को जानने के साथ खुली चर्चा में यह भी साझा किया कि इन पहलों से जमीनी स्तर पर किस प्रकार बदलाव आ रहे हैं।

आमंत्रित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश की 18000 से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, जिसमें भोपाल जिले की 295 छात्राएँ शामिल हैं| योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों से स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है|

See also  ढाई लाख छात्राओं को मिलेगी अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 18 राज्यों की छात्राएँ कर सकेंगी आवेदन

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति को पायलट के तौर पर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड के कुछ चुनिन्दा जिलों में लॉन्च किया गया था। इस पायलट कार्यक्रम में 25,000 से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई है। छात्रवृत्ति के पहले वर्ष की राशि रू 30000 इन छात्राओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई  है।

जिला प्रमुख परेश पंडया ने जानकारी देते हुए बताया कि  वर्ष 2025-26 के लिए अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। वर्ष 2025-26 में 2.5 लाख छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही होगी। यह कार्यक्रम इस साल से देश के 18 राज्यों में शुरू किया जाएगा। इन राज्यों में  अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड उल्‍लेखनीय है।

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के बारे में अवगत कराया कि स्‍कॉलरशिप के लिए पात्रता उन छात्राओं को होगी जिन्‍होंने सरकारी स्कूलों से कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की हो तथा किसी प्रमाणित उच्च शिक्षा संस्थान (HEI) में डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश लिया हो। ‘प्रमाणित’ HEI की सूची में सभी सरकारी (पब्लिक) HEI और चुनिंदा निजी HEI भी शामिल होंगे।

उन्‍होंने बताया कि  छात्रवृत्तिडिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम की अवधि के लिए प्रति वर्ष 30,000 रुपये प्रदान की जाएगी जो कि जब तक छात्रा सफलतापूर्वक कार्यक्रम में जारी रहती है। यह धनराशि हर साल दो किश्तों में छात्राओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। वह अपनी ज़रूरत के हिसाब से इस धनराशि का उपयोग कर सकती है।

See also  अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 : छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप नवीनीकरण की प्रक्रिया पर जारी हुआ मार्गदर्शी वीडियो

स्‍कॉलरशिप का आवेदन दो चरणों में सम्‍पन्‍न होगा। पहला चरण 10 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। दूसरा चरण 10 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित होगा। इच्‍छुक छात्राएं https://scholarship.azimpremjifoundation.org/s/login/SelfRegister?language=en_US लिंक के माध्‍यम से अपने आवदेन आन लाइन अपलोड कर सकते है।

Table of Contents

सागर से अंतरिक्ष तक : रक्षा विमर्श को नई दिशा देती शोधपरक कृति

भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा रक्षा विमर्श केवल सैन्य शक्ति का वर्णन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामरिक चेतना का दर्पण होता है। ऐसे समय में वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल की पुस्तक ‘सागर से अंतरिक्ष तक:

Read More »

अपने जैसा ‘एआई’

‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस’ उर्फ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के कसीदे बांचते हुए हम अक्सर इस मामूली सी बात को भूल जाते हैं कि ‘एआई’ आखिरकार एक व्यक्ति और समाज की तरह हमारा ही प्रतिरूप है। यानि हम उस मशीन में जैसा और जितना

Read More »

मध्यप्रदेश का बजट : ग्रीन फ्रेमवर्क का दावा, जलवायु संकट की अनदेखी

हाल के मध्यप्रदेश के बजट में तरह-तरह की लोक-लुभावन घोषणाओं के बावजूद पर्यावरण-प्रदूषण से निपटने की कोई तजबीज जाहिर नहीं हुई है। यहां तक कि पर्यावरण के लिए आवंटित राशि भी पिछले साल के मुकाबले घटा दी गई है। आखिर

Read More »